Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishabh Pant की बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना, VIDEO मचा रहा धमाल

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 11:10 AM (IST)

    Rishabh Pant Sister Wedding भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन साक्षी शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनकी शादी समारोह मसूरी ...और पढ़ें

    Rishabh Pant की बहन की संगीत में MS Dhoni और Suresh Raina ने खूब किया डांस
    Rishabh Pant की बहन की संगीत में MS Dhoni और Suresh Raina ने खूब किया डांस

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन साक्षी शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनकी शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और सुरेन रैना (Suresh Raina) भी पहुंचे हुए नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया।

    उनके डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तीनों 'दमा दम मस्त कलंदर' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    पंत की बहन की शादी आज मसूरी में बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। अंकित लंदन की कंपनी एलीट ई 2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। पिछले साल दोनों की जनवरी में सगाई हुई थी।

    Rishabh Pant की बहन की संगीत में MS Dhoni और Suresh Raina ने खूब किया डांस

    दरअसल, एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्हें धोनी समेत ऋषभ पंत की बहन की शादी समारोह के लिए मसूरी पहुंचे हुए स्पॉट किया गया।

    सामने आए वीडियो में देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत के बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया है। उनके साथ मिस्टर IPL सुरेश रैना भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। रैना भी अपनी पत्नी के साक्षी पंत की शादी के लिए मसूरी पहुंचे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rishabh Pant के यहां शादी में शरीक होने पहुंचे एमएस धोनी, पत्नी साक्षी भी हैं साथ, जानिए कहां हो रहा है ब्याह

    बता दें कि पंत की बहन की शादी समारोह के लिए सिर्फ उनके परिवार के करीब सदस्यों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है। 

    Rishabh Pant आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते आएंगे नजर

    आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करते नजर आएंगे। लखनऊ ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी है।