Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni का ये खास VIDEO इंटरनेट पर मचा रहा हैं धूम, माही की सादगी देख भर जाएगा दिल!

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 03:36 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन माही से अपनी बाइक पर ऑटोग्राफ मांगता है ...और पढ़ें

    MS Dhoni ने अपने फैन की ख्वाहिश की पूरी, इंटरनेट पर वीडियो ने लगाई आग
    MS Dhoni ने अपने फैन की ख्वाहिश की पूरी, इंटरनेट पर वीडियो ने लगाई आग

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Viral Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हर बार अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने के बावजूद माही लाइमलाइट में छाए रहते हैं। धोनी के खास अंदाज देख लोगों के मन में उनके लिए सम्मान और बढ़ जाता है।

    हाल ही में धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान अपनी टी-शर्ट से फैन की बाइक साफ करने में लगे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। धोनी का सादगी भरा अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

    MS Dhoni ने अपने फैन की ख्वाहिश की पूरी, इंटरनेट पर वीडियो ने लगाई आग

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन एमएस धोनी से अपनी बाइक पर ऑटोग्राफ मांगता है, जिस पर धोनी बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं करते।

    धोनी साइन करने से पहले उस फैन की बाइक को साफ करते हैं। खास बात तो ये है धोनी अपनी टी-शर्ट से बाइक साफ करते हैं। इससे उनके फैन का दिन बन जाता है। माही का ये अंदाज देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    सुमीत कुमार बजाज नाम एक यूजर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "एमएस धोनी सर ने अपने ट्रायम्फ रॉकेट 3आर पर ऑटोग्राफ देकर प्रकाश भाई को खुश किया।

    इस बाइक पर सिर्फ साइन ही नहीं, बल्कि धोनी इस बाइक को चलाते हुए भी नजर आए।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024 खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज; एक ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज


    गाड़ियों के शौकीन हैं पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों से कितना लगाव है, इससे पूरी दुनिया वाकिफ हैं। धोनी के पास कई बाइक्स का कलेक्शन हैं, जिसमें यामाहा, डुकाटी, कावासाकी, जैसे गाड़ियों का ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स गाड़ी, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, हमर एच 2, ऑडी Q7 जैसा गाड़ियों के नाम शामिल हैं।