Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, फैंस ने जमकर निकाली भड़ास, टीम को हुआ भारी नुकसान

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 09:54 AM (IST)

    19 दिसंबर को आईपीएल के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई ने सभी को एक बड़ा झटका दिया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से ...और पढ़ें

    टीम सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का शिकार हुई है। फोटो- एक्स
    टीम सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का शिकार हुई है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा धमाका किया
    2. टीम ने रोहित की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपी है
    3. इस बीच टीम सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का शिकार हुई है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians loss after Rohit Sharma remove as Captain: 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले फैंस को एक बड़ा झटका दिया है।

    पांच बार की चैंपियन-

    पांच बार के चैंपियन बनाने वाले टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचना तो हो ही रही है, लेकिन साथ ही टीम फैंस के गुस्से का शिकार भी हुई है।

    मुंबई की टीम को हुआ बड़ा नुकसान-

    दरअसल रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट को लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अनफॉलो कर दिया है। एक तरफ जहां टीम के रोहित के कप्तान रहते हुए 14+ फॉलोअर्स थे। अब टीम के 12.9 लाख फॉलोअर्स रह गए है। 

    ये भी पढ़ें:- SA vs Ind: तीसरे टी20I में Yashasvi ने बल्ले से खेली तूफानी पारी, Rohit Sharma के क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री

    फैंस ने किया विरोध-

    ऐसे में लोगों ने रोहित को कप्तानी से हटाए जाने का पूरी तरह से विरोध किया है। फैंस ने इस मौके पर पूरी तरह से पूर्व कप्तान रोहित का समर्थन किया और टीम को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई है। इसके साथ ही टीम रोहित के कप्तानी से हटाने की खबर सामने आते ही टीम एक्स पर भी ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    रोहित के समर्थन में उतरे फैंस-

    दूसरी और आईपीएल 2024, कप्तानी, हिटमैन, शेम ऑन एमआई और अंबानी जैसे शब्द भी एक्स पर लगातार पिछली रात से ट्रेंड कर रहे है। फैंस अलग-अलग पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस लगातार रोहित के समर्थन में उतर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:- South Africa को ODI में मात देने के लिए तैयार Team India, फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा BCCI का ये वीडियो