Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई इंडियंस ने दिया अर्शदीप सिंह के 'अंधेरे' वाले कमेंट का जवाब! वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:23 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया जिसे अर्शदीप सिंह के कमेंट के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

    तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में इस समय पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह और मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा चर्चा में बने हुए हैं। इसका कारण अर्शदीप का तिलक पर किया गया एक कमेंट है जिसे नस्लीय टिप्पणी कहा जा रहा है। अब इस मामले में तिलक की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस भी कूदती नजर आ रही है। उसने एक पोस्ट शेयर किया है जिसने हलचल मचा दी है।

    पंजाब और मुंबई की टीमों के बीच गुरुवार को धर्मशाला में मैच खेला गया। इस मैच से पहले का अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तिलक को 'ओए अंधेरे' कहकर बुला रहे हैं। अर्शदीप का ये कमेंट तिलक की त्वचा के रंग को लेकर था। इसी कारण इसे नस्लीय टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।

    मुंबई ने दिया जवाब

    मैदान के बाहर जहां अर्शदीप सिंह इस कमेंट को लेकर चर्चा में रहे तो मैदान के अंदर तिलक के दमदार प्रदर्शन ने पंजाब से जीत छीन ली और मुंबई को दिला दी। उनकी नाबाद 75 रनों की पारी के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने तिलक का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह ट्रॉफियों के साथ हैं। इसके बैकग्राउंड में 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म के गाने 'चन्ना मेरेया' गाने का एक हिस्सा लगया है जिसके बोल हैं, "अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया।'

    इस वीडियो की शुरुआत भी अंधेरे से होती है और फिर धीरे-धीरे अंधेरा छंटता है और फिर तिलक वर्मा सामने आते हैं।

     

    हो रहे हैं ट्रोल

    अर्शदीप का तिलक पर कमेंट करने का वीडियो जैसे ही सामने आया वैसे ही पंजाब के इस गेंदबाज को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह साई सुदर्शन पर भी कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी कर रहे हैं। वह सुदर्शन की तरफ कैमरा करते हुए कहते हैं कि कैमरा साफ करना होगा।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs MI: 'मैं हालात को...', लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत, तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज! फैंस ने लगाई जमकर फटकार