Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 से पहले Mumbai Indians का 4.60 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी हुआ चोटिल, वर्ल्‍ड कप 2023 में मचाया था गदर

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:45 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले जोरदार झटका लगा है। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में हैमस्ट्रिंग मे ...और पढ़ें

    दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कुछ समय क्रिकेट से दूर रहेंगे
    दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कुछ समय क्रिकेट से दूर रहेंगे

    HighLights

    1. दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर
    2. मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैचों में मदुशंका की सेवाएं नहीं मिलेंगी
    3. मुंबई इंडियंस ने दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा था

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। मदुशंका आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

    तेज गेंदबाज को बांग्‍लादेश के खिलाफ शुक्रवार को चट्टोग्राम में खेले गए दूसरे वनडे में बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बांग्‍लादेश के खिलाफ दो वनडे में मदुशंका ने चार विकेट झटके थे। दोनों मैचों में उन्‍होंने लिटन दास का विकेट लिया था। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज का एमआरआई स्‍कैन हुआ और वो रिहैब के लिए लौट चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: 'Hardik Pandya क्या चांद से उतर कर आए हैं', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कही मुंबई इंडियंस के कप्तान के लिए यह बात

    श्रीलंका क्रिकेट का बयान

    दिलशान मदुशंका मौजूदा दौरे पर आगे भाग नहीं लेंगे क्‍योंकि गेंदबाज दूसरे वनडे में चोट लगने के बाद रिहैब के लिए लौट चुके हैं। मदुशंका ने दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी के दौरान बीच में ही मैदान छोड़ दिया था क्‍योंकि एमआरआई स्‍कैन से पुष्टि हुई कि उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

    मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ी

    मदुशंका को वर्ल्‍ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 8 मैचों में 21 विकेट चटकाए थे, जिसमें एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। हालांकि, श्रीलंकाई टीम वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी।

    आईपीएल 2024 की नीलामी में मदुशंका की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच गेंदबाज को खरीदने के लिए जंग हुई थी। आखिरकार, मुंबई इंडियंस की टीम ने 4.60 करोड़ रुपये में मदुशंका को खरीदा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को GT में नहीं रोकने के पीछे केवल एक ही थी शर्त, Ashish Nehra ने खुलासा करके फैलाई सनसनी

    मुंबई के पास विकल्‍प

    मुंबई इंडियंस के पास मदुशंका के अलावा जेसन बेहरनडोर्फ और नुवान थुषारा विदेशी तेज गेंदबाजी विकल्‍प के रूप में मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।