यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai Indians ने बांधे पूर्व कप्तान की तारीफों के पुल, 'Rohit Sharma' का वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार शाम सबको एक बड़ा झटका दिया। मुंबई इंडियंस ने अब रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी लेकर हार् ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया
- इस बदलाव में टीम का कप्तान बदला गया
- इसे लेकर अब टीम ने रोहित के लिए एक पोस्ट शेयर किया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indian thanks giving post for former Captain Rohit Sharma: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार शाम सबको एक बड़ा झटका दिया। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने कुछ दिन पहले अपनी नई टीम गुजरात टाइंट्स से पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की।
हार्दिक बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान-
इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने अब रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के सफल कप्तान और पांच टाइटल जीताने वाले रोहित शर्मा का धन्यवाद किया।
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया पोस्ट-
मुंबई इंडियंस ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रोहित को हमेशा के लिए टीम का कप्तान बनाया और लिखा कि मुंबई इंडियंस में रोहित की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। रोहित 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तानी बने थे और उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Team India के लिए आई बुरी खबर, खूंखार गेंदबाज टेस्ट सीरीज से बाहर, ऐसे कैसे खत्म होगा 31 साल का सूखा
हार्दिक की कप्तानी में फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस-
इस बीच फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि कप्तानी में बदलाव टीम के भविष्य की प्लानिंग है। हालांकि रोहित की कप्तानी में 2022 का सीजन टीम के लिए बेहतर नहीं रहा था। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में दो बार मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचाया।
खबरें और भी
टीम को करना पड़ा आलोचना का सामना-
रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम को फैंस की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। टीम कल से ही एक्स पर ट्रैंड कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में भी गिरावट आई है।इसके साथ ही फैंस पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।