कोलकाता नाइटराडर्स से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान ने अपनाया, PSL में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे
आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया था। अब पाकिस्तान ने रहमान को अपनाया है। वह ...और पढ़ें
-1770302823787_m.webp)
पीएसएल खेलेंगे रहमान।
HighLights
IPL 2026 से पहले केकेआर ने किया था रिलीज
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा लगातार अत्याचार
टी20 विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के के बाद बार आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर दिया था। अब पाकिस्तान ने रहमान को अपनाया है। वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। पीएसएल फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए टीम में शामिल कर लिया है।
बांग्लादेश ने नहीं की भारत की यात्रा
रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया था। आईसीसी के साल लगातार मीटिंग के बाद भी बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहा। ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश को ग्रुप सी से बाहर कर स्कॉटलैंड को उनकी जगह विश्व कप में शामिल किया।
पाकिस्तान ने किया समर्थन
पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की है। गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को सही बताते हुए कहा कि बांग्लादेश का समर्थन करना एक "सोचा-समझा रुख" था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।
भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
शरीफ ने कहा, "हमने टी20 विश्व कप को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मने बहुत सोच-समझकर यह रुख अपनाया है और हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़ा रहना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही उचित निर्णय है। हम बांग्लादेश के साथ हैं।"
खबरें और भी
पहले भी रहे हैं हिस्सा
रहमान 2016 और 2018 में कलंदर्स का हिस्सा रहे हैं। वह एक बार फिर कलंदर्स की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं। यह सौदा 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 2 करोड़ रुपये) में तय हुआ। कोलकाता ने रहमान को 9 करोड़ 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था। लाहौर कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने कहा, "एक बार कलंदर, हमेशा कलंदर। मुस्तफिजुर सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं, वह एक भाई हैं, हमारे परिवार का एक अहम हिस्सा हैं जो कभी अलग नहीं हुए।"