Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी20 वर्ल्ड कप वार्मअप मैच में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, जगदीशन ने जमाया शतक तो तिलक वर्मा की राहत भरी वापसी

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 07:40 PM (IST)

    नवी मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैच में इंडिया-ए ने यूएसए के खिलाफ 238 रन बनाए। नारायण जगदीशन ने शानदार 104 रन की शतकीय पारी खेली। चोट से ...और पढ़ें

    एन जगदीशन ने जमाया शतक, तिलक वर्मा ने दी राहत

    एन जगदीशन ने जमाया शतक, तिलक वर्मा ने दी राहत

    HighLights

    1. नारायण जगदीशन ने 104 रन की शतकीय पारी खेली

    2. चोट के बाद तिलक वर्मा ने 38 रन बनाकर वापसी की

    3. कप्तान आयुष बडोनी ने नाबाद 60 रन का योगदान दिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए के बल्लेबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 के अभ्यास मैच में अमेरिका के खिलाफ 238 रनों का स्कोर खड़ा किया है। सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने शतकीय पारी खेली है। इस मैच में तिलक वर्मा खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन भारत के लिए राहत की बात है।

    जगदीशन ने 55 गेंदों की पारी में 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। उनके अलावा इंडिया-ए के कप्तान आयुष बडोनी ने भी अर्धशतक जमाया है। उन्होंने 26 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए हैं।

    189 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

    इंडिया-ए ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। जगदीशन के साथ मैदान पर उतरे प्रियांश आर्या 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मैदान पर उतरे तिलक वर्मा ने जगदीशन का साथ दिया दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। 156 के कुल स्कोर पर तिलक आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। उनकी ये पारी भारत के लिए राहत की बात है क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं और चोट से वापसी कर रहे हैं।

    तिलक को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले चोट लगी थी। इसके बाद वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट पर काम करने चले गए थे और अब ठीक होकर वापस लौटे हैं। इस बीच जगदीशन ने अपना अवतार जारी रखा और तूफानी रफ्तार से रन बनाए। उन्होंने अमेरिकी गेंदबाजों का सामना करने में कोई परेशानी नहीं की और आसानी से शतक पूरा किया। 229 के कुल स्कोर पर 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। इस बल्लेबाज ने 189.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    बडोनी ने दिया फाइनल टच

    तिलक के जाने के बाद जगदीशन को बडोनी का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 35 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी की। इसमें 54 रन बडोनी ने जोड़े थे और 15 रन जगदीशन ने। आखिरी में बडोनी का ही बल्ला चला और उन्होंने ही इंडिया-ए को 238 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तिलक वर्मा टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए हुए फिट, इस दिन टीम इंडिया में होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: ईशान से लेकर सूर्या-अर्शदीप तक, पांचवें टी20 मैच में भारत की जीत हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी