Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 5th T20I: ईशान से लेकर सूर्या-अर्शदीप तक, पांचवें टी20 मैच में भारत की जीत हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 11:25 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला तिरपवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 46 रनों से जीत हासिल की ...और पढ़ें

    भारत की जीत के हीरो

    भारत की जीत के हीरो

    HighLights

    1. भारत ने 46 रनों से जीता पांचवां टी20 मैच

    2. ईशान किशन ने लगाया शतक

    3. अर्शदीप सिंह ने लिए 5 विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारत के बल्लेबाजों ने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात कर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

    टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ईशान किशन ने शानदार खेल दिखाया और शतकीय पारी खेली। किशन ने 43 गेंदों पर 103 रन बनाए और भारत को 271 रनों तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे स्पेल में कमाल की वापसी की और पहली बार अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया। भारत की इस जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले 5 खिलाड़ियों की चर्चा करने वाले हैं।

    1. ईशान किशन

    भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने इस सीरीज के जरिए लगभग दो सालों बाद टीम इंडिया में वापसी की। उन्होंने वापसी करते ही कमाल का खेल दिखाया और पांचवें मुकाबले में शतक लगाया। किशन ने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। किशन को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    2. सूर्यकुमार यादव

    भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस सीरीज के जरिए अपनी फॉर्म हासिल की। सूर्या ने पांचवें मुकाबले में 30 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। सूर्या ने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और 6 छक्के लगाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    खबरें और भी

    3. अर्शदीप सिंह

    भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में अपने पहले दो ओवर में 40 रन खर्च कर दिए थे. हालांकि, दूसरे स्पेल में बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर समाप्त करते हुए उन्होंने 51 रन खर्च कर 5 विकेट हासिल किए। अर्शदीप का ये टी20 इंटरनेशनल में पहला 5 विकेट हॉल है।

    4. हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में बल्ले से कमाल कर दिखाया। उन्होंन अंत में 17 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 4 छक्का शामिल रहा। उनकी बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया 271 के स्कोर तक पहुंच सकी। पांड्या ने 2 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

    5. अक्षर पटेल

    भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने गेंद से कमाल कर दिखाया। अक्षर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने फिन एलन का भी विकेट हासिल किया, जो 38 गेंदों पर 80 रन बना चुके थे। अक्षर के उस विकेट ने मैच का रुख बदल दिया और भारत की जीत में पटेल ने अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-Up: उत्‍तर प्रदेश और जीत के बीच में मोखड़े ने जमाए पैर, विदर्भ को जीत के लिए चाहिए 110 रन

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड, दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी थी ऐसा