Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ट्रेंट बोल्ट ने उठाया बड़ा कदम, संन्यास को लेकर कर दिया एलान

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 04:47 PM (IST)

    T20 World Cup 2024 शनिवार सुबह न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने युगांडा टीम को 9 विकेट से मात दी। मैच के बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्‍टार कीवी गेंदबाज ने बड़ ...और पढ़ें

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में न्‍यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फोटो- सोशल म‍ीडियाा
    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में न्‍यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फोटो- सोशल म‍ीडियाा

    HighLights

    1. सुपर 8 की रेस से बाहर हुई न्‍यूजीलैंड टीम
    2. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में बोल्‍ट ने लिए 7 विकेट
    3. टी20 वर्ल्‍ड कप में बोल्‍ट के नाम 32 विकेट

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में न्‍यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कीवी टीम पहले ही सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी है। ग्रुप सी में मौजूद इस टीम ने अब तक 3 मैच खेले और उन्‍हें 2 में हार का मुंह देखना पड़ा। न्यूजीलैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा कदम उठाया है। उन्‍होंने टी20 क्रिकेट से संन्‍यास का मन बना लिया है। युगांडा के खिलाफ जीत के बाद ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्‍व कप है।

    न्‍यूजीलैंड ने युगांडा टीम को 9 विकेट से हराया

    शनिवार सुबह न्‍यूजीलैंड ने युगांडा टीम को 9 विकेट से मात दी। मैच के बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्‍टार कीवी गेंदबाज ने बड़ा एलान कर दिया। उन्‍होंने कहा, यह मेरे करियर का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। ऐसे में साफ हो गया है टी20 विश्‍व कप 2026 में बोल्‍ट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

    ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: बाबर आजम की टीम का सफर हुआ खत्‍म, फिर भी सुपर 8 में खेलते नजर आएंगे ये 'पाकिस्‍तानी'; जानिए कैसे

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में प्रदर्शन

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में बोल्‍ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने उम्‍दा गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में 6.42 की औसत और 3.75 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने नाम किए। 3/16 मौजूदा टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। न्‍यूजीलैंड अपने ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में पापुआ न्‍यू गिनी से टकराएगी। यह मैच सोमवार को खेला जाएगा।

    टी20 वर्ल्‍ड कप में प्रदर्शन

    टी20 वर्ल्‍ड कप बोल्‍ट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 17 मैच खेले हैं। इस दौरान 17 पारियों में उन्‍होंने 12.84 की औसत और 6.07 की इकॉनमी से 32 विकेट चटकाए हैं। वह पहली बार 2014 में टी20 वर्ल्‍ड कप खेलते हुए नजर आए थे। 60 टी20 इंटरनेशनल में बोल्‍ट के नाम 81 विकेट हैं। इस दौरान तेज गेंदबाज की औसत 21.79 की और इकॉनमी 7.75 की रही है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 'बाबर आजम ने शाहीन का साथ नहीं दिया', पाकिस्तान हुआ सुपर-8 से बाहर तो शाहिद अफरीदी हुए आग बबूला, कर दिया बड़ा खुलासा