Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजरबानी-शनाका के बाद एक और दिग्गज ने PSL को 'मारी लात', IPL 2026 में इस भूमिका में आएंगे नजर

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 09:59 PM (IST)

    पीएसएल 2026 से कुछ खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेकर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है। अब एक और दिग्गज ने आईपीएल को चुना है और पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ ...और पढ़ें

    पाकिस्तान सुपर लीग

    पाकिस्तान सुपर लीग

    HighLights

    1. मुजरबानी-शनाका ने छोड़ा पीएसएल

    2. पीएसएल 2026 से एक और दिग्गज ने नाम लिया वापस

    3. आईपीएल 2026 में खास भूमिका में आएंगे नजर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 छोड़कर आईपीएल में दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और दसुन शनाका पहले ही पीएसएल छोड़ चुके हैं। अब एक और दिग्गज ने लीग छोड़ने का फैसला कर लिया है। बता दें कि पीएसएल को पिछले सीजन भी आईपीएल के साथ कराया गया था। उस सीजन भी कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तानी लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया था।

    अब ये सिलसिला पीएसएल 2026 में भी जारी है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में कमेंट्री करने का फैसला किया है। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि पहले खिलाड़ी पीएसएल को छोड़ रहे थे और अब कमेंटेटर ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

    निक नाइट ने PSL से नाम लिया वापस?

    पीएसएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से हुई, जिसका पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लाहौर ने 69 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कमेंट्री पैनल का एलान किया था, जिसमें कार्लोस ब्रैथवेट, मार्टिन गुप्टिल, वसीम अकरमस रमीज राजा और आमिर सोहेल जैसे दिग्गजों के साथ उनका नाम शामिल किया था। हालांकि, शुक्रवार 27 मार्च को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने कमेंट्री पैनल का एलान किया। इसमें निक नाइट का नाम शामिल था।

    स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप और हर्षा भोगले जैसे कमेंटेटर्स दिखाई देने वाले हैं। इनके साथ निक नाइट का भी नाम शामिल है और वे आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    मुजरबानी-शनाका ने नाम लिया वापस

    पीएसएल 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने और दसुन शनाका को लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इन दोनों दिग्गजों ने अब पीएसएल छोड़ने का फैसला कर लिया। मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। तो वहीं शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

    मोहसिन नकवी ने दी थी चेतावनी

    पीसीबी ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को चेतवानी दी। चैयरमैन मोहसिन नकवी ने इसके लिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जो खिलाड़ी अपना अनुबंध तोड़कर जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 8.4 करोड़ रुपये में बिकने के बाद Auqib Nabi ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद, तेज गेंदबाज ने बताया अनसुना किस्‍सा

    यह भी पढ़ें- 'धोनी अपनी विरासत संजू को सौंपेंगे', भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने माही के आखिरी सीजन पर भी दिया बड़ा अपडेट