T20 के बाद अब वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी में जुटा BCCI, विराट-रोहित समेत 20 प्लेयर्स के नाम हुए शॉर्टलिस्ट!
बैक टू बैक टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय टीम अब अपनी वनडे जर्सी में भी तीसरा स्टार जड़ने को तैयार है। ...और पढ़ें
-1774012523286_m.webp)
भारत के पास तैयारी के लिए 1 साल का समय।
HighLights
टीम इंडिया ने हाल ही में जीता टी20 विश्व कप
2024 के बाद से ही तैयारी कर रही थी टीम
अब तीसरे वनडे विश्व कप पर भारत की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बैक टू बैक टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय टीम अब अपनी वनडे जर्सी में भी तीसरा स्टार जड़ने को तैयार है। टीम इंडिया ने अब तक 3 टी20 विश्व कप और 2 वनडे विश्व कप जीते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीसरे एकदिवसीय विश्व के लिए अभी से कमर कस रहा है।
20 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'बीसीसीआई सेलेक्टर्स ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए लगभग 20 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। आईपीएल 2026 के दौरान इन प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाना है।' हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा अगला विश्व कप खेलेंगे यह अभी तय नहीं है।
आईपीएल के दौरान रहेगी नजर
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सेलेक्टर्स के पास खिलाड़ियों की एक संभावित सूची पहले से ही तैयार है। सेलेक्शन कमेटी के सदस्य आईपीएल के दौरान कई मैचों में उपस्थित रह सकते हैं। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। पहले मुकाबले में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रत्रा और प्रज्ञान ओझा स्टेडियम और टेलीविजन से प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।
टी20 विश्व कप पर नहीं होगा ध्यान
अधिकारी के मुताबिक, 'बीसीसीआई यह सुनिश्चित कर रहा है कि प्रत्येक सेलेक्टर हर हफ्ते कम से कम एक मैच देखे। इससे स्टेडियम से प्रति सप्ताह पांच मैच पूरे हो जाएं। अन्यथा वे टीवी पर भी मैच देख सकते हैं।' रिपोर्ट के अनुसार, 'आईपीएल सीजन के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखते समय सेलेक्टर लॉस एंजिल्स ओलंपिक या टी20 विश्व कप 2028 को ध्यान में नहीं रखेंगे। उनसे विश्व कप के लिए किसी उभरते सितारे पर भी नजर रखने की उम्मीद नहीं है।'
खबरें और भी
इन गेंदबाजों पर होगी नजर
हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने में कुछ समय लगेगा। ऐसे में जिन चार तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाएगी उनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "भारत की टेस्ट कप्तानी का मौका प्रयोग के लिए नहीं है। इसके लिए इंडिया ए की शैडो टूर होती हैं। फिलहाल टेस्ट में बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध सेलेक्टर्स की नजर में शीर्ष तीन गेंदबाज हैं।"
विश्व कप के लिए भारत के संभावित 20 प्लेयर
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, केएल राहुल, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर।