Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs UAE Live Streaming: सुपर-4 का टिकट पाने के लिए पाकिस्तान-यूएई के बीच जंग, कैसे फ्री में देखें लाइव मैच?

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 05:03 PM (IST)

    PAK vs UAE Live Streaming details एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और यूएई का मैच आज होना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ...और पढ़ें

    PAK vs UAE Live Streaming in India: कहां देखें पाकिस्तान-यूएई का लाइव मैच
    PAK vs UAE Live Streaming in India: कहां देखें पाकिस्तान-यूएई का लाइव मैच

    HighLights

    1. PAK vs UAE: पाकिस्तान और यूएई के बीच आज होगी भिड़ंत
    2. PAK vs UAE: कहां देख सकते हैं पाकिस्तान बनाम यूएई का लाइव मैच
    3. PAK vs UAE: इस मैच को जीतने वाली टीम सुपर-4 के लिए करेगी क्वालीफाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs UAE Live Streaming in India: एशिया कप 2025 का 10वां मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच आज खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम लगातार चर्चा में बनी हुई है। भारत के खिलाफ 7 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नो हैंडशेक विवाद पर नाराजगी जाहिर की थी।

    बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद पीसीबी ने मैच रेफरी को टूर्नामेंट से हटाने की आईसीसी से मांग की।

    साथ ही पीसीबी ने कहा था कि अगर आईसीसी उनकी ये मांग नहीं पूरी करता तो वह यूएई के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे।

    इस पर आईसीसी ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि वह मैच रेफरी को हटाने की डिमांड को खारिज कर रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट सामने आई कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के सभी मैच से हटा दिया गया है। यानी आज यूएई के खिलाफ होने वाले मैच में एंडी रेफरी की भूमिका में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे ये मैच लाइव फ्री में देख सकते हैं?

    PAK vs UAE Live Streaming Details

    कब खेला जाएगा एशिया कप-2025 में पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच?

    पाकिस्तान और यूएई (Pakistan vs United Arab Emirates Match) के बीच एशिया कप का मैच आज यानी 17 सितंबर को खेला जाना है।

    कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम यूएई के बीच एशिया कप-2025 का मैच?

    पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप-2025 का मैच आज दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    कब शुरू होगा पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप-2025 का मैच?

    पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा और मुकाबले का टॉस 7:30 बजे होगा।

    टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं पाकिस्तान और यूएई  के बीच का मैच?

     पाकिस्तान और यूएई के बीच ये मुकाबला सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है

    किस ऐप पर ले सकते हैं पाकिस्तान और यूएई के मैच का लुत्फ?

    पाकिस्तान और यूएई के मैच का लुत्फ सोनी लिव ऐप और फैन कोड पर ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Pakistan एक बार कर चुका है Asia Cup का Boycott, तब भी भारत के पास थी टूर्नामेंट की मेजबानी

    यह भी पढ़ें- PAK vs UAE, Asia cup 2025: पाकिस्तान फजीहत ही करवाएगा, Boycott करके भी होगा टूर्नामेंट से बाहर; यूएई की लगेगी लॉटरी

    खबरें और भी