WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण करो या मरो वाले मैच से बाहर हुए पूर्व कप्तान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें

शान मसूद दूसरे टेस्ट से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज ने पहला मुकाबला 90 रन से जीता था। ऐसे में पाकिस्तान के लिए दूसरा और आखिरी मैच करो या मरो वाला है। इस मैच से पहले बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को बड़ा झटका लगा है। उंगली में चोट के कारण पूर्व कप्तान शान मसूद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
पहले टेस्ट में लगी चोट
मसूद को यह चोट त्रिनिदाद में कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी। पाकिस्तान की पहली पारी में जेडेन सील्स की एक गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। पहले टेस्ट में शान ने शतक लगाया था। उन्होंने 109 और 3 रन बनाए थे। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को क्वींस पार्क ओवल में शुरू होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह भी पुष्टि की है कि 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के खेलने पर संदेह है।
इंडेक्स फिंगर में लगी चोट
ICC के हवाले से PCB ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज शान मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें त्रिनिदाद की ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी उंगली (index finger) में चोट लग गई थी। स्कैन और क्लिनिकल जांच के बाद शान का इलाज अभी पाकिस्तान टीम का मेडिकल पैनल कर रहा है।"
इंग्लैंड के खिलाफ होगा फैसला
बयान में आगे कहा गया, "लीड्स में 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला उनके ठीक होने और क्लिनिकल प्रोग्रेस के आधार पर लिया जाएगा। इस बीच वह टीम के साथ ही रहेंगे।" शान ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 31.06 की औसत से 2,765 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 156 रन है।
खबरें और भी
9वें नंबर पर पाकिस्तान टीम
अनुभवी जोड़ी अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को पहले ही टीम में शामिल किया गया था। अब्दुल्ला फजल पीठ की चोट के कारण पहले टेस्ट से पहले ही सीरीज से बाहर हो गए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज अवैस जफर डेब्यू करने की दौड़ में हैं। पाकिस्तान अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में नौवें और आखिरी स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज 8वें पायदान पर है।
सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज 90 रन से जीता।
- दूसरा टेस्ट: 2-6 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन।
यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज से हार के बाद पाकिस्तान पर 'दोहरी मार', ICC ने दो खिलाड़ियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- WI vs PAK Test: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का बेड़ागर्क, वेस्टइंडीज जीता और Justin Greaves बन गए हीरो