Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेस्टइंडीज से हार के बाद पाकिस्तान पर 'दोहरी मार', ICC ने दो खिलाड़ियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:53 PM (IST)

    वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। अब आईसीसी ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के खिलाफ ...और पढ़ें

    बाबर आजम-मोहम्मद अब्बास

    बाबर आजम-मोहम्मद अब्बास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम एक समय मैच में ड्राइविंग सीट पर थी लेकिन अंत में उनकी बल्लेबाज फेल हुई और मुकाबले में शिकस्त मिली। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई। दो पाक गेंदबाजों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जुर्माना लगाया है।

    आईसीसी ने मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद के खिलाफ कार्रवाई की है। अब्बास ने टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान मुकाबला नहीं जीत सका। हार का गम अभी गया नहीं था कि पाक के दो गेंदबाजों पर आईसीसी ने जुर्माना ठोक दिया गया है।

    मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद पर ICC की कार्रवाई

    आईसीसी के आर्टिकल 2.5 के तहत खिलाड़ी को यह मना है कि वह किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद ऐसे शब्द, इशारे या हरकत न करे जिससे बल्लेबाज उत्तेजित हो जाए। खुर्रम शहजाद ने शाई होप को आउट करने के बाद बहुत करीब जाकर जश्न मनाया। उन्हें 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक डीमेरिट पॉइंट मिला। मोहम्मद अब्बास ने जोरदार और अति उत्तेजित होकर जश्न मनाया, जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी ने फटकार लगाई है और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया है।

    वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया

    वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया। मैच में विंडीज ने पाक को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तानी टीम 120 रनों पर सिमट गई और 90 रनों से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह ढह गई। 71 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे। कप्तान बाबर आजम 58 रन बनाकर नाबाद रहे। नंबर 11 मोहम्मद अब्बास के साथ उन्होंने 49 रनों की साझेदारी की और 12 ओवर तक मैच को रोके रखा। अब्बास 23 रन बनाकर आउट हुए। जेडन सील्स ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए।

    खबरें और भी

    पहली पारी में भी पाकिस्तान का रहा यही हाल

    पाकिस्तान की पहली पारी भी अच्छी शुरू हुई थी। शान मसूद ने शतक जड़ा और टीम 244 रन पर 4 विकेट तक पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद सिर्फ 38 रन और जोड़कर पूरी टीम 282 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए और 29 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। मेजबान टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने पांच विकेट हासिल किए थे।

    यह भी पढ़ें- बांग्लादेश क्रिकेट में 'तख्तापलट', मेहदी हसन की हुई छुट्टी; लिटन दास को BCB ने बनाया नया वनडे कप्तान

    यह भी पढ़ें- 'उसने केएल राहुल को परेशान किया', श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी को जगह नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा