Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 बायकॉट की खबरों के बीच पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के लिए हुई रवाना, सामने आया वीडियो

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 05:46 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है। उसे अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने है। इससे पहले टीम चार फरवरी को आयरल ...और पढ़ें

    श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम

    श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के मैच की बायकॉट की खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है जहां उसे अपने सभी मैच खेलने हैं। पाकिस्तानी सरकार ने रविवार रात को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी टीम को वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी दे दी है।

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हटाए जाने के संबंध में आईसीसी में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कई बार ये कहा था कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि इस मामले में अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने अपना फैसला बता दिया है।

    चार तारीख को वार्मअप मैच

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी जिसमें उसे 3-0 से जीत हासिल हुई। ये सीरीज रविवार को खत्म हुई है और आज यानी सोमवार को पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। टीम कल आराम करेगी और फिर चार फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना वार्मअप मैच खेलेगी। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा। टीम के खिलाड़ियों का होटल से एयरपोर्ट जाते हुए समय का वीडियो सामने आया है।

    पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। वर्ल्ड कप में उसे अपना पहला मैच सात फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ कोलंबों में खेलना है। 10 फरवरी को टीम अमेरिका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 15 फरवरी को उसे भारत का सामना करना है जिसका उसने बहिष्कार करने की बात कही है। 18 फरवरी को टीम नामीबिया के खिलाफ उतरेगी।

    खबरें और भी

    आईसीसी ने जारी किया बयान

    पाकिस्तानी सरकार के बयान जारी करने के बाद आईसीसी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। उसने कहा है कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से आने वाले आधिकारिक बयान का इंतजार है। आईसीसी ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार ने जो फरमान सुनाया है वो खेल भावना के खिलाफ है। आईसीसी ने कहा है कि अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरता है तो इसके उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अफसोस', पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा; Shahid Afridi के दो टूक बयान ने मचाई खलबली

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान सिर्फ नाटक कर...', T20 World Cup में भारत के मैच का बायकॉट करने के फैसले के बाद PCB पर जमकर बरसे हरभजन सिंह