विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप-2028 की मेजबानी को लेकर रखी शर्त, टीम इंडिया है वजह

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:45 PM (IST)

पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी के लिए तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने एक शर्त रखी ...और पढ़ें

पाकिस्तान में होना है 2028 महिला वर्ल्ड कप

पाकिस्तान में होना है 2028 महिला वर्ल्ड कप

HighLights

  1. पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 की मेजबानी करेगा

  2. पीसीबी ने भारत के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू की शर्त रखी

  3. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल का पालन होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान को महिला टी20 वर्ल्ड कप-2028 की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसके लिए तैयार है, लेकिन उसने आईसीसी के सामने एक शर्त रख दी है। आईसीसी ने शुक्रवार को बताया कि 12 टीमों का यह टूर्नामेंट सात सितंबर से एक अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, उसने अभी तक भारत के मैचों के लिए किसी न्यूट्रल वेन्यू के बारे में जानकारी नहीं दी है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही हायब्रिड मॉडल पर चलते हैं क्योंकि दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करती हैं। भारत जब किसी टूर्नामेंट का मेजबान होता है तो पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना पड़ता है। वहीं, पाकिस्तान मेजबान होता है तो फिर भारत को न्यूट्रल वेन्यू पर मैच खेलना पड़ता है। ऐसा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से हो रहा है जिसका मेजबान पाकिस्तान था।

पुराने फॉर्मूले पर चलने की मांग

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच आयोजित करने को तैयार है लेकिन वह चैंपियंस ट्ऱॉफी वाले फॉर्मूले को बनाए रखना चाहती है। उसका कहना है कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मिलकर आयोजित करना चाहता है। इसका मतलब है कि वह भारत के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू यूएई को चाहता है। सूत्र ने बताया, "हम दोनों ग्रुप के मैच और नॉकआउट मैच जिसमें भारत शामिल न हो उनकी मेजबानी करना चाहते हैं। भारत के मैचों के लिए यूएई एक स्वाभाविक विकल्प है क्योंकि पाकिस्तान और दुबई के सफर में ज्यादा अंतर नहीं हैं।"

भारत के नॉकआउट में पहुंचने की प्रबल संभावना है। हालांकि, सूत्र ने आगे बताया कि अगर टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती हैं तो खिताबी मैच लाहौर में आयोजित किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के समय भी ऐसा ही हुआ था। भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे जबकि पाकिस्तान इसका मेजबान था। फाइनल भी दुबई में हुआ था।

मिलता है पैसा

आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने वाले देशों को वैश्विक गवर्निंग बॉडी से 'होस्टिंग फीस' मिलती है। साथ ही टूर्नामेंट से जुड़े खर्चों के लिए अलग से फंड भी दिया जाता है। सूत्र ने बताया कि महिला टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की स्थिति और बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें- ODI Ranking: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पछाड़कर किया बड़ा उलटफेर, भारत का दबदबा बरकरार

यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।