VIDEO: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोकी PAK क्रिकेटर की गाड़ी, चालान तो दूर फिर जो हुआ वो VIRAL
पाकिस्तान के क्रिकेटर इरफान खान नियाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें सीट बेल्ट न पहनने पर रोका। ...और पढ़ें

PAK क्रिकेटर की सीट बेल्ट नहीं पहनने पर रोकी गई गाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Irfan Khan Niazi News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इरफान खान नियाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान ट्रैफिक नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली।
सीट बेल्ट नहीं पहनने पर रोकी गई गाड़ी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इरफान खान कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में उनका दोस्त भी बिना सीट बेल्ट लगाए बैठा था और जब ट्रैफिक नियम तोड़ने के जुर्म में पुलिस अधिकारी ने उनसे बात की तो वो अपनी धाक दिखाने लगे। उन्होंने बताया कि वो क्रिकेटर हैं।
जैसे ही पुलिस अधिकारी को ये पता चला कि वो क्रिकेटर है, तो पूरा माहौल पल भर में बदल गया। पुलिस ने फिर चालान तो दूर उनसे खेल की बातचीत करने लगे। इस दौरान इरफान ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई।
वायरल वीडियो में देखा गया कि पुलिसकर्मी ने क्रिकेटर से पूछता है कि क्रिकेट खेलकर कितनी कमाई हो जाती है? इस पर इरफान भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। पुलिसकर्मी फिर मजाक में कहता है कि उसे 5,000 पाकिस्तानी क्रोनर का जुर्माना भरना होगा, लेकिन अंत में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
खबरें और भी
Pakistan cricketer Irfan Khan Niazi was stopped by a traffic warden for not wearing a seat belt, where the two later shared a light-hearted conversation about cricket. #TOKSports #IrfanKhanNiazi pic.twitter.com/DGn7HcCniK
— TOK Sports (@TOKSports021) May 9, 2026
हैदराबाद किंग्समेन की टीम का हिस्सा रहे
बता दें कि इरफान खान नियाजी पीएसएल 2026 में हैदराबाद किंग्समेन की टीम का हिस्सा थे, जो पीएसएल के फाइनल मैच में उपविजेता रही।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तीन मई को हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच लाहौर में खेला गया था। जहां पेशावर की टीम खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी। फाइनल मैच में इरफान महज एक रन बनाकर रन आउट हो गए थे। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें रन आउट किया था। वहीं, पीएसएल के पूरे टूर्नामेंट में इरफान खान नियाजी के बल्ले से 10 पारियों में 125 के स्ट्राइक रेट से 149 रन निकले थे।
कैसा रहा करियर?
अगर बात करें इरफान खान नियाजी के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने 9 वनडे मैच खेलते हुए 48 रन और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच में 189 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें वनडे में तीन विकेट लिए है, जबकि टी20 में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है।