Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup: 'पप्पू पास हो गया..', Team India की नई तिरंगे वाली जर्सी देख फैंस हुए खुश, ट्वीट कर दिए ऐसे रिएक्शन

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 03:24 PM (IST)

    वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी का अनवारण हो गया है। टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने 20 सितंबर को जर्सी की पहली झलक पूर ...और पढ़ें

    Team India Jersey Launched: विश्व कप के लिए नई भारतीय जर्सी हुई लॉन्च
    Team India Jersey Launched: विश्व कप के लिए नई भारतीय जर्सी हुई लॉन्च

    HighLights

    1. वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में महज 15 दिन का समय बाकी
    2. वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी हुई लॉन्च
    3. फैंस को काफी पसंद आ रही है भारत की नई जर्सी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC ODI World Cup 2023 Team India Jersey Launched: वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी का अनवारण हो गया है। टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने 20 सितंबर को जर्सी की पहली झलक पूरी दुनिया के सामने पेश की। इसके बाद बीसीसीआई ने भी टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो शेयर किया।

    वायरल वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कई स्टार खिलाड़ी नजर आए। बता दें कि विश्व कप 2023 के आगाज में अब 15 दिन का ही समय बाकी रहता है। ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने पहले विश्व कप का एंथम सॉन्ग रिलीज किया।

    बता दें कि भारत की जर्सी को भारतीय गायक रफ्तार द्वारा गाए गीत '3 का ड्रीम' के जरिए जारी किया गया। एडिडास के अनुसार, जर्सी भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन का प्रमाण है।

    खास बात तो यह है कि इस बार जर्सी में जो बदलाव हुए है उसे देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की जर्सी के बाद फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर रहे हैं।

    Team India Jersey Launched: विश्व कप के लिए नई भारतीय जर्सी हुई लॉन्च

    दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 (World Cup2023) के लिए लॉन्च की गई भारतीय टीम की नई जर्सी में दो स्टार लगे है, ऐसा इसलिए क्योंकि वनडे जर्सी 1983 और 2011 विश्व कप में भारत की जीत का प्रतीक है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो बार खिताब जीता है, इसलिए जर्सी पर दो स्टार लगे हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    इस बार जर्सी को एक नया रूप दिया है। जर्सी के कंधों पर तीन सफेद रंद से लाइन की जगह तिरंगे को शामिल किया गया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कुछ फैंस का कहना है कि ये आईसीसी द्वारा लॉन्च किए गए विश्व कप के एंथम सॉन्ग से बढ़िया वीडियो है।

    यह भी पढ़ें:

    ICC World Cup 2023 Anthem: विश्व कप का एंथम सॉन्ग हुआ रिलीज, Ranveer Singh और Pritam ने मचाया धमाल

    फैंस ने भारत की नई जर्सी पर दिए ऐसे रिएक्शन