Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश ने भारत को दिया जोरदार झटका! ICC के सामने 2031 तक हाइब्रिड मॉडल की रख दी मांग

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:08 PM (IST)

    आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने लाहौर में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की ताकि भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार के मुद्दे को सुलझाया जा सके। पाकिस ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने की बड़ी मांग

    पाकिस्तान ने की बड़ी मांग

    HighLights

    1. ICC उपाध्यक्ष ने PCB अध्यक्ष से लाहौर में मुलाकात की

    2. पाकिस्तान-बांग्लादेश ने हाइब्रिड मॉडल 2031 तक बढ़ाने की मांग की

    3. यह मांग 2031 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी को प्रभावित कर सकती है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पाकिस्तान को मनाने की कोशिश कर रहा है। आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की और इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही अलग सुर में राग अलाप रहे हैं।

    पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी से मांग की है, जिसमें उन्होंने वर्तमान हाइब्रिड मॉडल को 2031 तक बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान के बीच के विवाद को देखते हुए हाइब्रिड मॉडल बनाया था, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान 2027 तक एक-दूसरे के देश अपना मुकाबला नहीं खेलेंगे। अब इसे उन्होंने 2031 तक बढ़ाने की मांग की है।

    ICC के सामने रखी बड़ी मांग

    पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने ये मांग रखी कि हाइब्रिड मॉडल को 2031 तक बढ़ाया जाए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर अब तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश की इस मांग से भारत को बड़ा झटका लगा है।

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2031 भारत और बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाना है। इस मांग के तहत पाकिस्तान ये सुनिश्चित करना चाहता है कि वो अपने सभी मुकाबले बांग्लादेश में ही खेलें। हालांकि, अंतिम फैसला आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वे इस मांग को स्वीकार करते हैं या नहीं। हालांकि, अगर पाकिस्तान के मुकाबले बांग्लादेश में शिफ्ट करने पड़े, तो इससे भारत को मेजबानी में कम मुकाबले मिलेंगे, जिससे कमाई पर भी असर पड़ेगा।

    खबरें और भी

    बैठक के बाद नहीं हुआ कोई एलान

    लाहौर में बैठक के बाद न तो पीसीबी और न ही आईसीसी की ओर से कोई भी एलान किया गया। ये बैठक 4 घंटे तक चली थी और अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अपनी सरकार से बात करने के बाद आईसीसी को अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।

    पाकिस्तान की अन्य मांगे

    पाकिस्तान ने इसके अलावा पहले भी आईसीसी के सामने तीन मांगे रखी थी। उन्होंने बांग्लादेश के लिए आईसीसी की फंडिंग में इजाफे की मांग की थी। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बावजूद उनके लिए भागीदारी फीस सुनिश्चित की जाए, जबकि भाविष्य में आईसीसी इवेंट की मेजबानी की भी मांग की थी।

    यह भी पढ़ें- 'चनाफली बेच रहे थे क्‍या?', पाकिस्‍तान की लचर बल्‍लेबाजी पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, स्‍टार प्‍लेयर्स को कह दिया 'जीरो'

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: भारत का सबसे बदनसीब क्रिकेटर! 299 रनों पर क्लीन बोल्ड हो गया बल्लेबाज, तिहरा शतक लगाने का टूटा सपना