Ranji Trophy: भारत का सबसे बदनसीब क्रिकेटर! 299 रनों पर क्लीन बोल्ड हो गया बल्लेबाज, तिहरा शतक लगाने का टूटा सपना
बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने से एक रन से चूक गए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रन बनाए और क्लीन बोल्ड ...और पढ़ें

तिहरा शतक लगाने से चूके सुदीप
HighLights
सुदीप घरामी रणजी में 299 रन बनाकर तिहरा शतक चूके
रणजी इतिहास में 299 पर आउट होने वाले पहले बल्लेबा
उनकी पारी से बंगाल ने 629 रनों का विशाल स्कोर बनाया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल के युवा बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने से चूक गए। सुदीप ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 299 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद वे क्लीन बोल्ड हो गए और उनका तिहरा शतक लगाने का सपना टूट गया। वे रणजी ट्रॉफी के इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो 299 रनों पर आउट हुए हैं। हालांकि, उनकी पारी ने बंगाल को मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
सुदीप ने इस मुकाबले में कठिन परिश्रम किया और 596 गेंदें खेली लेकिन वे तिहरा शतक लगाने से एक रन से चूक गए। हालांकि, बंगाल की टीम ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ इस मुकाबले में सुदीप की बल्लेबाजी की वजह से पहली पारी में ही 629 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।
तिहरा शतक लगाने से चूके सुदीप कुमार घरामी
आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए सुदीप ने बेहतरीन बैटिंग की। उन्होंने 596 गेंदों पर का सामना करते हुए 31 चौके और 6 छक्कों की मदद से 299 रनों की पारी खेली। उनका तिहरा शतक लगाने का सपना उस समय टूट गया, जब आंध्र प्रदेश के गेंदबाज शेख रशीद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ वे रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 299 रनों पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
कौन हैं सुदीप कुमार घरामी?
बता दें कि सुदीप बंगाल के उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 38 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वे 2000 से अधिक रन और 6 शतक, 10 अर्धशतक लगाए हैं। उनका जन्म 21 मार्च 1999 को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना में हुआ था। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।
खबरें और भी
बंगाल ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
बंगाल ने सुदीप के 299 रनों के दम पर पहली पारी में ही 629 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। सुदीप के अलावा सुमंत गुप्ता ने 81, जबकि शाकिर हबीब गांधी ने 95 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की मदद से बंगाल ने 629 रनों का स्कोर बनाया है। बंगाल के लिए सबसे अधिक शेख रशीद ने 4 विकेट अपने नाम किए।