1295 करोड़ रुपये का पाकिस्तान को लगेगा फटका, भारत के खिलाफ नहीं खेला मैच तो ICC लेगा कड़ा एक्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दंडित कर सकता है। इससे PCB क ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम
HighLights
भारत के खिलाफ मैच न खेलने पर PCB को दंड
ICC से $144 मिलियन के हिस्से पर पड़ सकता है असर
पाकिस्तान क्रिकेट को गंभीर वित्तीय चुनौतियों का सामना
कराची, पीटीआई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) संचालन बोर्ड अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के विरुद्ध टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, आइसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डालर (14.4 करोड़ डालर) है जिसमें पीसीबी को सालाना 38 मिलियन डालर (3.8 करोड़ डालर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है। असल में अगर आइसीसी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है तो पीसीबी को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है।
पाकिस्तान के सामने होगी चुनौती
मौजूदा वित्तीय चक्र में आइसीसी का हिस्सा लगभग 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (1295 करोड़ भारतीय रुपये) है। सूत्र ने कहा कि इन 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वजह से पीसीबी आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है लेकिन अगर उसे झटका लगता है तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी।
पाकिस्तान को मिली थी अतिरिक्त राशि
उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्राफी के लिए आईसीसी से पहले ही काफी हिस्सा मिल चुका है जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डालर के बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डालर मिले थे। सूत्र ने कहा, पीसीबी को इस साल के टी20 विश्व कप और अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप से अभी हिस्सा मिलना बाकी है और यहीं पर आईसीसी वित्तीय दंड लगा सकता है।