Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs AFG U19: भारत ने 10वीं बार की वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड से होगी खिताबी जंग

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:23 PM (IST)

    भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत हा ...और पढ़ें

    भारत ने अफगानिस्तान को हराया

    भारत ने अफगानिस्तान को हराया

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच

    2. भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    3. फाइनल में भारत और इंग्लैंड का होगा सामना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए, जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ऐसे में लग रहा था कि भारत शायद इस बड़े स्कोर को हासिल नहीं कर पाएगा। हालांकि, टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग की और भारत ने 41.4 ओवरों में ही इस लक्षय को हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।

    भारत ने अफगानिस्तान को हराया

    अंडर-19 वर्ल्ड का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा और फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की पारी खेली। इस दौरान जॉर्ज ने 15 चौके और 2 छक्के जड़े।

    टीम इंडिया ने 311 रनों के लक्ष्य को 41.4 ओवरों में हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बना ली है। जॉर्ज के अलावा वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली, जिससे भारत को तेज तर्रार शुरुआत मिली। तो वहीं म्हात्रे ने भी इस जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 59 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड से फाइनल में होगा मुकाबला

    भारत का फाइनल मुकाबला अब इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था और फाइनल में जगह बनाई थी। अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 6 फरवरी को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मैच नहीं हारा है और वे फाइनल को भी अपने नाम करना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी जागरण न्‍यू इंडिया के ऑफिस पहुंची, टूर्नामेंट में बांग्‍लादेश-पाकिस्‍तान मामले पर खुले बड़े राज

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में कमेंट्री करेंगे एमएस धोनी? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब