टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस पहुंची, टूर्नामेंट में बांग्लादेश-पाकिस्तान मामले पर खुले बड़े राज
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले का पाकिस्तान ने बायकॉट करने ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026
HighLights
भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है
पाकिस्तान ने मैच का बायकॉट करने का फैसला किया है
जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस पहुंची टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जागरण न्यू मीडिया के ऑफिस पहुंची। इस दौरान फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 जनवरी से होने वाली है और टीम इंडिया भी इसी दिन अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम यूएसए का पहले मैच में सामना करेगी लेकिन इससे पहले ट्रॉफी टूर पर है और इसी कड़ी में जागरण के ऑफिस भी ट्रॉफी पहुंची।
ट्रॉफी पहुंचने के बाद इसको लेकर काफी चर्चा हुई और इसमें दैनिक जागरण प्रिंट के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बायकॉट को लेकर कई खुलासे किए। उनका कहना है कि पाकिस्तान के ऐसा करने पर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।
पाकिस्तान को लेकर खुलासा
जागरण न्यू मीडिया में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी आई और इस दौरान उसका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बातचीत भी हुई और इसी दौरान बड़ा खुलासा हुआ। ऐसा कहा गया कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मुकाबला खेलेगी और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।
बातचीत के दौरान बताया गया कि अगर पाकिस्तान ये मैच नहीं खेलता है, तो 4500 करोड़ का नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है। आईसीसी पाकिस्तान को दिया जाने वाला फंड रोक सकती है, जो कि 4500 करोड़ रुपए है। ऐसे में उनके लिए अपनी क्रिकेट को चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
खबरें और भी
पाकिस्तान ने किया था बायकॉट
भारत के खिलाफ पाकिस्तान को श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान की सरकार ने फैसला किया कि वे बांग्लादेश का समर्थन करेंगे और भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे। बता दें कि बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था।
आईसीसी ने जारी किया था बयान
पाकिस्तान की सरकार के एलान के बाद आईसीसी ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी। आईसीसी का कहना था कि पाकिस्तान को अपने इस फैसले पर विचार करना चाहिए। अगर वे अपना फैसला नहीं बदलते हैं, तो ये उनके क्रिकेट के लिए भविष्य में अच्छा नहीं होगा।