Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपने ही घर में घिरे मोहसिन नकवी, पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने पीसीबी को टी-20 विश्व कप में टीम भेजने की दी नसीहत

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 06:52 PM (IST)

    टी20 विश्व कप में भागीदारी पर पीसीबी के निर्णय टालने के बाद, पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय क्रिकेट के हित में टीम भेजने का आग्रह किया है ...और पढ़ें

    मोहसिन नकवी को पूर्व खिलाड़ियों ने दी सलाह

    मोहसिन नकवी को पूर्व खिलाड़ियों ने दी सलाह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आगामी टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर निर्णय टालने के बाद पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने एक सुर में कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है, लेकिन यह राष्ट्रीय क्रिकेट की कीमत पर नहीं होना चाहिए।

    पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी या उससे हटने की पुष्टि के लिए शुक्रवार या सोमवार की समयसीमा तय की है। यह स्थिति बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद उत्पन्न हुई।

    पूर्व खिलाड़ियों ने उठाई आवाज

    पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भेजना चाहिए, जबकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद और पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी को टीम को नहीं भेजने में कोई तर्क नजर नहीं आता। अब्बासी ने कहा, मैं समझ सकता हूं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है, लेकिन आईसीसी और सदस्य बोर्डों के साथ संबंध खराब करने के अलावा पीसीबी टीम को नहीं भेजकर क्या हासिल करेगा?"


    जगमोहन डालमिया और आईएस बिंद्रा जैसे दिग्गजों के कार्यकाल में बोर्ड से जुड़े रहे अब्बासी ने कहा कि पीसीबी को विश्व कप के लिए टीम भेजनी ही चाहिए। श्रीलंका के साथ हमारे संबंधों का क्या होगा? जाहिर है कि अगर पाकिस्तान नहीं जाता है तो श्रीलंका को नुकसान होगा क्योंकि भारत के विरुद्ध मुकाबलों सहित हमारे सभी मैच श्रीलंका में होने हैं।

    खबरें और भी

    महमूद ने कहा कि पीसीबी का रुख सराहनीय है, लेकिन उसे समझदारी दिखाकर पाकिस्तान क्रिकेट के हितों को केंद्र में रखना चाहिए। हमें यह याद रखना होगा कि पाकिस्तान के अलावा किसी भी अन्य क्रिकेट बोर्ड ने भारत से मैच हटाने की बांग्लादेश की मांग का समर्थन नहीं किया। मैं बांग्लादेश बोर्ड के रुख को समझ सकता हूं, लेकिन यह भी सच्चाई है कि आईसीसी की बैठक में उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला।

    मोहसिन खान और इंजमाम उल हक ने की अपील

    पूर्व बल्लेबाज व चयनकर्ता मोहसिन खान ने भी पीसीबी से विश्व कप के लिए टीम भेजने की अपील की। उन्होंने कहा, हमारे भारत के साथ मुद्दे हैं, लेकिन हम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पढ़ा है कि बांग्लादेश बोर्ड आईसीसी के फैसले के विरुद्ध न तो अपील करेगा और न ही उसे चुनौती देगा।

    मोहसिन ने चेतावनी देते हुए कहा, तो फिर पीसीबी किस आधार पर टीम को विश्व कप में नहीं भेजेगा? यह हमारे क्रिकेट के लिए नुकसानदायक होगा। पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक और मोहम्मद यूसुफ ने अंतिम फैसला लेते समय सभी पहलुओं को ध्यान में रखने की सलाह दी। इंजमाम ने कहा, मैं पाकिस्तान को विश्व कप में खेलते देखना चाहता हूं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और हमारे क्रिकेट को बड़े टूर्नामेंटों में टीम के अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- मोहसिन नकवी को नहीं पता पाकिस्तान के पीएम का नाम, सरेआम कराई फजीहत; सोशल मीडिया पर बने मजाक

    यह भी पढ़ें- बैठक की नौटंकी के बाद भी पाकिस्तान ने नहीं लिया फैसला, वर्ल्ड कप खेलने पर अभी भी सस्पेंस