Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tushar Arothe: भारतीय टीम के पूर्व कोच के घर से पुलिस ने जब्त की एक करोड़ की रकम, मैच फिक्सिंग में भी हो चुका है गिरफ्तार

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 04:49 PM (IST)

    वड़ोदरा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रहे तुषार अरोठे के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को तुषार के घर से एक करोड़ की नगदी ...और पढ़ें

    Tushar Arothe: तुषार अरोठे के घर से पुलिस ने बरामद किए एक करोड़।
    Tushar Arothe: तुषार अरोठे के घर से पुलिस ने बरामद किए एक करोड़।

    HighLights

    1. पुलिस ने तुषार अरोठे के घर से बरामद किए एक करोड़ रुपये
    2. भारतीय टीम के पूर्व कोच रह चुके हैं तुषार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर से वड़ोदरा पुलिस ने एक करोड़ की नगदी जब्त की है। इसके साथ ही तुषार के दो परिचित लोगों से भी पुलिस ने 38 लाख रुपये की मोटी रकम बरामद की है। बता दें कि तुषार साल 2019 में मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। तुषार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बड़ौदा टीम के कोच भी रह चुके हैं।

    पूर्व कोच के घर से जब्त हुई एक करोड़ की नगदी

    दरअसल, वड़ोदरा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच रहे तुषार अरोठे के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को तुषार के घर से एक करोड़ की नगदी बरामद हुई। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि तुषार के दो करीबियों के घर से भी 38 साल रुपये जब्त किए गए हैं।

    पुलिस ने बताया है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि तुषार के घर में काफी भारी मात्रा में कैश रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने अरोठे के घर छापा मारा, जहां, उन्हें पैसों से भरा एक बैग बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि यह पैसे तुषार को उनके बेटे ने भेजे थे।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'पैसे कमाओ, पर सिर्फ आईपीएल से नहीं', ईशान-अय्यर विवाद पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की दो टूक

    पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तुषार को अब कोर्ट में हाजिर होकर बताना होगा कि उनके पैसा इतना कैश कहां से आया।। हालांकि, पुलिस ने अभी तुषार और उनके बेटे को अरेस्ट नहीं किया है।

    खबरें और भी

    साल 2019 में हुए थे गिरफ्तार

    तुषार अरोठे का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2019 में वह आईपीएल फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। तुषार पर सट्टेबाजी का आरोप लगा था और उनके साथ 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अरोठे भारतीय महिला टीम के हेड कोच रह चुके हैं और उन्होंने साल 2018 में अपने पद से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।