विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ENG vs IND: इंग्लैंड वनडे और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए बदली भारतीय टीम, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

Published: Sun, 12 Jul 2026 02:38 PM (IST)

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। मेंस सेलेक्‍शन कमेटी ने रविवार को भारत की ODI और T20I टीमों में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया है।

चोटिल हो गए थे राणा

ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच के दौरान राणा को अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वे आगे की जांच और इलाज के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करेंगे। वनडे टीम में अब प्रिंस यादव को शामिल किया गया है। 

रवि बिश्नोई टी20 टीम में

चक्रवर्ती को भी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच के दौरान अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ महसूस हुई। बाद में MRI स्कैन से पता चला कि उन्हें ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। वे आगे के इलाज के लिए BCCI COE में रिपोर्ट करेंगे। रवि बिश्नोई ने उनकी जगह ली।  

 

 

इंग्लैंड वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

जिम्बाब्वे T20I के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट के लिए 'काला दिन', इंग्‍लैंड के हाथों सीरीज गंवाने के बाद खो दिया T20I रैंकिंग में नंबर-1 का ताज