Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL Winners List: क्या आज पीएसएल को मिलेगा नया चैंपियन? देखें अब तक के विनर्स की पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 03 May 2026 04:55 PM (IST)

    आज पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026 Final Today Peshawar Zalmi vs Hyderabad Kingsmen) का फाइनल बाबर आजम की पेशावर जाल्मी और मार्नस लाबुशेन की हैदराबाद किं ...और पढ़ें

    PSL के विनर्स की पूरी लिस्ट देखें

    PSL के विनर्स की पूरी लिस्ट देखें

    HighLights

    1. PSL Final 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल आज

    2. पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में अभी तक कौन जीता है?

    3. क्या पीएसएल को मिलेगा नया चैंपियन?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PSL Winners List: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के 11वें  सीजन का आज फाइनल मैच खेला जाना है। 'ग्रैंड फिनाले' में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी का सामना मार्नस लाबुशेन की अगुवाई वाली हैदराबाद किंग्समेन से होगा। 

    पेशावर जाल्मी की टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए और क्वालिफायर जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि हैदराबाद किंग्समेन ने अपने डेब्यू सीजन में ही शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी करते हुए एलिमिनेटर्स के जरिए फाइनल में एंट्री की है। बता दें कि साल 2016 में दुबई से शुरू हुई इस लीग में अब तक 6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीता है।

    2025 के पीएसएल फाइनल में लाहौर कलंदर्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना तीसरा खिताब जीता था। ऐसे में फैंस फाइनल मैच के लिए बेताब है कि क्या इस बार पीएसएल को नया चैंपियन मिलने वाला है या फिर बाबर आजम की सेना 10 साल पुराना इतिहास दोहराएगी? आइए एक नजर डालते है पीएसएल के अब तक विनर्स की पूरी लिस्ट।

    PSL Winners List: पीएसएल की विनर्स लिस्ट

    सीजन विजेता रनर-अप वेन्यू जीत का अंतर
    2015-16 इस्लामाबाद यूनाइटेड क्वेटा ग्लेडिएटर्स दुबई 6 विकेट 
    2016-17 पेशावर जाल्मी क्वेटा ग्लेडिएटर्स लाहौर  58 रन
    2017-18 इस्लामाबाद यूनाइटेड पेशावर जाल्मी कराची 3 विकेट
    2018-19 क्वेटा ग्लेडिएटर्स पेशावर जाल्मी कराची 8 विकेट
    2019-20 कराची किंग्स लाहौर कलंदर्स कराची 5 विकेट
    2020-21 मुल्तान सुल्तांस पेशावर जाल्मी अबू धाबी 47 रन
      लाहौर कलंदर्स मुल्तान सुल्तांस लाहौर 42 रन
    2022-23 लाहौर कलंदर्स मुल्तान सुल्तांस लाहौर 1 रन
    2023-24 इस्लामाबाद यूनाइटेड मुल्तान सुल्तांस कराची 2 विकेट
    2025 लाहौर कलंदर्स क्वेटा ग्लेडिएटर्स लाहौर 6 विकेट
    2026 आज मिलेगी विजेता टीम आज मिलेगी विजेता टीम लाहौर -

    PSL 2026 Final Live Streaming: कहां देखें पीएसएल फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

    पीएसएल 2026 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस पाकिस्तान में टीवी पर ए स्पोर्ट्स, पीटीव स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस Tapmad और Tamasha ऐप पर ये मैच देख सकते हैं। भारत में इस सीजन का कोई आधिकारिक प्रसारण नहीं है, लेकिन फैंस पीएसएल के आधिकारिक चैनलों पर हाईलाइट्स और अलग-अलग स्पोर्ट्स ऐप्स पर लाइव स्कोर देख सकते हैं। यूके में स्काई स्पोर्ट्स और उत्तरी अमेरिका में विलो टीवी पर इसका प्रसारण होगा।

    PSL 2026 Final के लिए दोनों टीमें इस प्रकार-

    पेशावर जाल्मी: मोहम्मद हारिस, बाबर आजम, कुसल मेंडिस, माइकल ब्रैसवेल, अब्दुल समद, एरॉन हार्डी, इफ्तिखार अहमद, फरहान यूसुफ, खुर्रम शहजाद, सूफियान मुकीम, मोहम्मद बासित, खालिद उस्मान, जेम्स विंस, तंजीद हसन तमीम, शहनवाज दहानी, ब्रायन बेनेट, आमेर जमाल, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, अली रजा, अब्दुल सुभान, काशिफ अली।

    खबरें और भी

    हैदराबाद किंग्समेन: माज सादाकत, मार्नस लाबुशेन, सैम अयूब, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान, कुसल परेरा, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, शारजील खान, राइली मेरेडिथ, महीश तीक्षणा, हम्माद आजम, सैयद साद अली, शायन जहांगीर, रिजवान महमूद, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन, आसिफ महमूद।

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 FINAL Live Streaming: इस नई टीम से टकराएगी बाबर आजम की सेना, नोट करें मैच देखने का पता

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर एक बार फिर मचने वाला है घमासान? बाबर आजम की वजह से अफरीदी-आगा का कटेगा पत्ता