PSL 2026 FINAL Live Streaming: इस नई टीम से टकराएगी बाबर आजम की सेना, नोट करें मैच देखने का पता
26 मार्च से शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ...और पढ़ें

बाबर आजम और मार्नस लाबुशेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 26 मार्च से शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 11वें सीजन की 2 फाइनलिस्ट तय हो गई हैं। पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन (PSZ vs HYDK Live Streaming) ने निर्णायक मैच में जगह बनाई है।
ऐसे में पेशावर के कप्तान बाबर आजम की नजर दूसरे खिताब पर है। वहीं मार्नस लाबुशेन पहले ही सीजन में हैदराबाद को विजेता बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि PSL 2026 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारत में इस मुकाबले को कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच 3 मई, रविवार को खेला जाएगा।
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7 बजे होगा।
खबरें और भी
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल को भारत में कैसे देखें?
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल को भारत में नहीं देख सकते।
हैदराबाद किंग्समैन
मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सईम अयूब, उस्मान खान, ग्लेन मैक्सवेल, आकिफ जावेद, माज सदाकत, मोहम्मद अली, कुसल परेरा, इरफान खान नियाजी, हसन खान, शायान जहांगीर, हम्माद आजम, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, रिले मेरेडिथ, शरजील खान, रिजवान महमूद, साद अली, तय्यब आरिफ, अहमद हुसैन, ओटनील बार्टमैन।
पेशावर जाल्मी
बाबर आजम (कप्तान), सुफियान मुकीम, अब्दुल समद, अली रजा, आरोन हार्डी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद हारिस, खालिद उस्मान, अब्दुल सुभान, जेम्स विंस, माइकल ब्रेसवेल, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, काशिफ अली, शाहनवाज दहानी, फरहान यूसुफ, मोहम्मद बासित, शोरफुल इस्लाम।
हेड टू हेड
पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समैन के बीच पाकिस्तान सुपर लीग में अब तक एक बार ही टक्कर हुई है। इस दौरान पेशावर ने जीत दर्ज की है। ऐसे में हैदराबाद के पास बदला लेने के साथ डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतने का मौका है।
पिच रिपोर्ट
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। इस मैदान पर जमकर रन बने हैं। पीएसएल 2026 में इस मैदान पर खेले गए पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 188 रहा है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा। 180 से कम के टारगेट को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
पेशावर जाल्मी
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ, इफ्तिखार अहमद, माइकल ब्रेसवेल, आरोन हार्डी, अब्दुल समद, खुर्रम शहजाद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित।
हैदराबाद किंग्समैन
माज सदाकत, सईम अयूब, मार्नस लाबुशेन, उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद।
यह भी पढ़ें- PSL 2026 में हुआ भारी बवाल, मोहम्मद अली और मार्क चैपमैन के बीच आई हाथापाई की नौबत - VIDEO
यह भी पढ़ें- Babar Azam ने शतक ठोककर आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, इस बार लपेटे में आया विराट कोहली का रिकॉर्ड