Babar Azam ने शतक ठोककर आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, इस बार लपेटे में आया विराट कोहली का रिकॉर्ड
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के क्वालिफायर में गुरुवार को पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया। ...और पढ़ें
-1777463308673_m.webp)
बाबर आजम ने लगाया शतक।
HighLights
बाबर आजम ने खेली 103 रन की पारी
पेशावर जल्मी ने इस्लामाबाद को हराया
पेशावर जल्मी की फाइनल में हुई एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के क्वालिफायर में गुरुवार को पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम ने शतक लगाया। बाबर ने 59 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली। मौजूदा सीजन में यह उनका दूसरा शतक है। बाबर के इस शतक की बदौलत पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रन से शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर ने 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड 151 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ पेशावर जल्मी ने PSL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल 3 मई को खेला जाएगा।
बाबर ने बनाए कई रिकॉर्ड
बाबर आजम की टीम शनिवार को सिर्फ फाइनल में ही नहीं पहुंची बल्कि उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कप्तान के तौर पर बाबर का यह नौवां टी20 शतक था। यह टी20 फॉर्मेट में किसी भी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे अधिक शतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया।
फाफ के नाम आठ शतकों का रिकॉर्ड था। इस लिस्ट में भारत के विराट कोहली भी शामिल हैं, जो कप्तान के तौर पर पांच शतकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। बाबर ने एक ही देश में सबसे अधिक टी20 शतकों के मामले में कोहली और अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है। कोहली और अभिषेक के भारत में आठ टी20 शतक हैं, वहीं बाबर के अब पाकिस्तान में आठ टी20 शतक हैं।
खबरें और भी
चौथा PSL शतक लगाया
PSL के इतिहास में बाबर का यह चौथा शतक था। इसके साथ ही उन्होंने उस्मान खान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर PSL 2026 में अब तक 588 रन बना चुके हैं। बाबर ने 2022 में फखर जमान द्वारा बनाए गए एक PSL सीजन में सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड की बराबरी है। फाइनल में बाबर के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।
फॉर्म में वापस आ रहा हूं
मैच के बाद बाबर ने कहा, "मुझे लगने लगा है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ रहा हूं। मैं चीजों को सिंपल रखने की कोशिश कर रहा हूं। अपनी स्किल पर भरोसा कर रहा हूं और कंडीशन के अनुसार खेल रहा हूं। पीएसएल से पहले मैंने जो कड़ी मेहनत की थी, उसका असर अब दिख रहा है। हालात पहले जैसे नहीं थे, लेकिन अब चीजें वापस पटरी पर आ रही हैं और मैं इस निरंतरता को बनाए रखना चाहता हूं।"