PSL मैच में अंपायर पर भड़के Babar Azam, बार-बार गेंद बदलने को लेकर हुआ जबरदस्त हंगामा-VIDEO
पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम अंपायर अलीम डार से बार-बार गेंद बदलने को लेकर गुस्से में बहस करते दिखे। ...और पढ़ें
HighLights
PSL 2026 मैच के दौरान बाबर आजम अंपायर पर भड़के
बार-बार गेंद बदलने को लेकर अंपायर से नाराज हुए बाबर
पेशावर जाल्मी की टीम को लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के एक मैच के दौरान पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम काफी गुस्से में नजर आए। बीच मैदान पर उनकी अंपायर से तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला अंपायर के बार-बार गेंद को बदलने को लेकर रहा। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?
PSL मैच के दौरान Babar Azam का फूटा गुस्सा
दरअसल, पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कराची टीम की पारी के पहले तीन ओवर में ही दो बार गेंद बदली गई। गेंद कभी बाउंड्री के पार स्टैंड में चले गई, तो कभी खराब होने की वजह से अंपायर गेंद को बदलने लगे। ऐसे में बार-बार खेल रुकने से बाबर आजम काफी नाराज हो गए।
ओवर के खत्म होने के बाद बाबर सीधे अंपायर अलीम डार के पास पहुंचे और उनसे बार-बार गेंद बदलने को लेकर बहस करने लगे। वीडियो में देखा जा रहा है कि बाबर हाथ से इशारा करते हुए अंपायर को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अंपायर भी उन्हें समझाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन बाबर का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कुछ देर तक दोनों के बीच थोड़ी देर तक बहस चलती रही। बाद में मैच जारी हुआ।
🚨 BABAR AZAM VS UMPIRES..!!! 🤯
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 25, 2026
- Babar Azam expressed frustration after the Umpires changed back to back balls.
- He was convincing the umpires that it was their fault that the ball is being damaged not ours. pic.twitter.com/EYKLja9Ed5
फैंस ने भी किया रिएक्ट
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई। कुछ फैंस का कहना है कि बाबर का गुस्सा जायज था, क्योंकि बार-बार गेंद बदलने से मैच का मोमेंटम बिगड़ रहा था और गेंदबाजों की लय टूट रही थी। वहीं, कुछ लोगों ने बाबर के बर्ताव को गलत बताया। उनका कहना है कि कप्तान होकर अंपायर से इस तरह बहस करना ठीक नहीं है।
PSL में पहले भी हो चुके हैं विवाद
ये पहली बार नहीं है जब PSL में अंपायरिंग को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई बार DRS और नो-बॉल को लेकर खिलाड़ी अंपायर से उलझ चुके हैं।
खबरें और भी
बाबर की टीम को मिली हार
लाहौर कलंदर्स की टीम ने पेशावर जाल्मी पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए जाल्मी की टीम ने 4 विकेट पर 199 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल और बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जवाब में लाहौर कलंदर्स की टीम ने 19.3 ओवर में 200 रन का लक्ष्य हासिल किया। टीम के लिए फखर जमान ने 58 रन की नाबाद पारी खेली। चरिथ असलंका ने 33 रन, जबकि सिकंदर रजा ने 29 रन बनाए। डैनिल सैम्स ने 35 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को ये जीत दिलाई।