Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026: 'प्रीमियम फास्ट बॉलर्स की कुटाई', शाहीन अफरीदी-हारिस रऊफ को इस बल्लेबाज ने बीच मैदान पर किया शर्मसार

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:31 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जमकर कुटाई हुई। दोनों गेंदबाजों के खिलाफ तीन ओवरों में 50 रन पड़े, जिसकी वजह से उनकी टीम को ह ...और पढ़ें

    शाहीन अफरीदी

    शाहीन अफरीदी

    HighLights

    1. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की खराब गेंदबाजी

    2. शाहीन-रऊफ ने लुटाए तीन ओवर में 50 रन

    3. खुशदिल शाह ने की जमकर कुटाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाद शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की पीएसएल 2026 में जमकर कुटाई हुई। दोनों गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 50 रन लुटाए, जिससे लाहौर कलंदर्स को हार का सामना करना पड़ा। कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में खुशदिल शाह ने दोनों गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

    खुशदिल इससे पहले पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके थे और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। हालांकि, इस मुकाबले में उन्होंने मैदान पर आते ही पासा ही पलट दिया। बल्लेबाज ने आखिरी 10 गेंदों पर 37 रन ठोके और कराची की जीत सुनिश्चित की। अगर कराची को इस मुकाबले में हार मिलती, तो उनका टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल हो जाता। शाह ने ऐसा नहीं होने दिया और अफरीदी-रऊफ की कुटाई कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

    खुशदिल शाह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे और कराची को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया था। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली कराची को आखिरी 4 ओवरों में जीत के लिए 50 रनों की दरकार थी। इस जीत में सबसे बड़ी मुश्किल शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ थे। इन दोनों गेंदबाजों के रहते ऐसा लग रहा था कि कराची मुकाबला नहीं जीत पाएगी लेकिन खुशदिल ने पूरा पासा पलट दिया।

    हारिस 17वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए, जहां पर 13 रन बने। इसके बाद कप्तान अफरीदी ने 18वें ओवर में गेंदबाजी की और 23 रन लुटाए। खुशदिल ने इस ओवर में तीन गगनचुंबी छक्के और एक चौका लगाया। 19वां ओवर एक बार फिर रऊफ लेकर आए और कराची को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। खुशदिल ने 2 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा और एक बार दो रन लेकर टीम को जीत दिला दी।

    खबरें और भी

    कराची किंग्स ने जीता मुकाबला

    लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान (61) और अब्दुल्ला शफीक (62) के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। इसी के साथ कराची को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला था। कराची ने डेविड वॉर्नर (63*) की स्थिर पारी और खुशदिल शाह के ताबड़तोड़ नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

    यह भी पढ़ें- KKR से क्यों हुई थी श्रेयस अय्यर की छुट्टी? फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच ने बताई अंदर की बात, मालिकों को कहा 'शुक्रिया'

    यह भी पढ़ें- PSL में हार के बाद बौखलाए कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गुस्सा, सवाल के जवाब में दे दी 'गाली'- देखें Video