Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL में हार के बाद बौखलाए कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गुस्सा, सवाल के जवाब में दे दी 'गाली'- देखें Video

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 03:38 PM (IST)

    पीएसएल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्लामाबाद युनाइटेड के कोच को गुस्सा आ गया और उन्होंने गलत शब्दों का उपयोग किया। ...और पढ़ें

    पत्रकार पर भड़के कोच

    पत्रकार पर भड़के कोच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों का गुस्सा कई बार सामने आया है। फिर चाहे शाहीन शाह अफरीदी हों या फिर मोहम्मद रिजवान। लेकिन अब टीम के एक कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्सा जाहिर किया है और पत्रकार के सवाल में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

    मामला है गुरुवार को इस्लामाबाद युनाइटेड और रावलपिंडीज के बीच मैच का। इस मैच में इस्लामाबाद को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार और उससे भी ज्यादा टीम के प्रदर्शन को लेकर कोच ल्यूक रौंची खुश नहीं थे और उनकी नाराजगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उतरी।

    कोच ने किया अपशब्दों का उपयोग

    मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रौंची पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे तब उन्होंने भाषा की सारी मर्यादा लांघ दी। रौंची एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी एक दूसरे पत्रकार ने अपना सवाल दाग दिया। इसे देख रौंची गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने पास में खड़े टीम के मीडिया मैनेजर से कहा, "वह सवाल पूछ सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता।" लेकिन इंग्लिश में रौंची ने फर्क न पड़ने के संबंध में जिन शब्दों का उपयोग किया वो अभ्रद माने जाते हैं।

    उनके इस बयान से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीब सा माहौल पैदा हो गया। मीडिया मैनेजर ने फिर बात को संभाला। पत्रकार का बीच में सवाल पूछना गलत हो सकता है, लेकिन जवाब में मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल करना भी गलत है। इसे शांति से कुछ और शब्दों के इस्तेमाल के साथ खत्म किया जा सकता था।

    खबरें और भी

     

    ऐसा रहा मैच

    इस मैच में इस्लामाबाद युनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में सिर्फ 137 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए डेवन कॉन्वे ने 33 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। इस आसान से लक्ष्य को रावलपिंडीज ने 18.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। कामरान गुलाम ने 30 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- Mustafizur Rahman और नाहिद राणा को PSL 2026 में नहीं खेलने देगा बांग्‍लादेश बोर्ड, रद की क्रिकेटर्स की एनओसी

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच मैदान आपस में भिड़े मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ - VIDEO