IPL 2026: बारिश ने बिगाड़ा था पंजाब किंग्स का खेल, नहीं तो आज प्लेऑफ में होती श्रेयस अय्यर की टीम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 24 मई का दिन खास था। इन दिन लीग को प्लेऑफ की चौथी टीम मिलनी थी। ...और पढ़ें
-1779645291409_m.webp)
पंजाब किंग्स हो गई बाहर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 24 मई का दिन खास था। इन दिन लीग को प्लेऑफ की चौथी टीम मिलनी थी। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चौथे स्थान के लिए जंग थी। पहले मैच में राजस्थान का सामना मुंबई इंडियंस से होना था। वहीं शाम को कोलकाता और दिल्ली भिड़नी थी।
पंजाब के 15 अंक थे
अगर दिन में मुंबई जीतती तो पंजाब और कोलकाता की उम्मीद जिंदा रहती। पंजाब के 15 अंक थे वहीं कोलकाता आखिरी लीग मैच में दिल्ली को हराकर 15 अंक तक पहुंच सकती थी। ऐसे में बेहतर रन रेट के कारण पंजाब अंतिम-4 में जा सकती थी। हालांकि, राजस्थान ने दिन में ही सभी कयासों पर विराम लगा दिया और मुंबई इंडियंस को 30 रन से शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। राजस्थान के 16 अंक (+0.189) हैं।
पंजाब जीतती तो 16 अंक होते
पंजाब किंग्स (+0.309) भी 16 अंक और राजस्थान से बेहतर रन रेट के चलते प्लेऑफ में पहुंच सकती थी। हालांकि, बारिश ने पंजाब का खेल खराब कर दिया। पंजाब ने जीत के साथ 19वें सीजन का आगाज किया था और पहले 7 मैच में हार का मुंह नहीं देखा था। इस बीच मौजूदा सीजन का 12वां मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
1-1 अंक दिया गया था
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को 1-1 अंक दिया गया था। पंजाब जैसी लय में थी आसानी से कोलकाता को हराकर 2 अंक प्राप्त कर सकती थी। दूसरी ओर कोलकाता पहले 6 मैच जीत नहीं पाई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि अगर मैच होता तो पंजाब जीत जाती और आज पंजाब के 16 अंक होते। हालांकि, बारिश ने पंजाब के साथ खेला कर दिया।
खबरें और भी
We are officially in the endgame now! 🎬
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
1️⃣0️⃣ started the race, but only 4️⃣ survived the carnage 🏆#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/k4kq8R5WbL
यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल; आखिरी मैच में जीत जरूरी, दूसरी टीमों के नतीजे भी बिगाड़ सकते खेल