Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमारा सपोर्ट MI को...', PBKS की जीत के बाद कप्तान Shreyas Iyer ने क्यों कहा ऐसा? बयान तेजी से VIRAL

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:36 AM (IST)

    LSG पर मिली जीत से पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं, हालांकि उनकी किस्मत अब अन्य मैचों (आरआर बनाम एमआई और केकेआर बनाम डीसी) के नतीजों पर निर्भर क ...और पढ़ें

    IPL 2026: Shreyas Iyer ने PBKS की जीत के बाद क्या कहा?

    IPL 2026: Shreyas Iyer ने PBKS की जीत के बाद क्या कहा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shreyas Iyer Statement: श्रेयस अय्यर ने छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया और पंजाब किंग्स को इस सीजन की 9वीं जीत दिलाई। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखा। ये अय्यर के आईपीएल करियर का पहला शतक रहा, जिसने पंजाब को 18 ओवर में ही जीत दिला दी। अब पंजाब किंग्स की किस्मत आरआर और केकेआर के हाथ में है।

    अगर आरआर की टीम ने एमआई को हरा दिया तो पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। हालांकि, अगर आज मुंबई की टीम ने आरआर को हरा दिया तो सारी नजरें केकेआर बनाम डीसी मैच पर होंगी। उस स्थिति में केकेआर को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होंगी। आज यानी 24 मई को प्लेऑफ की चोथी टीम मिल जाएगी। 

    Shreyas Iyer ने LSG पर मिली जीत के बाद क्या कहा?

    दरअसल, लखनऊ (LSG vs PBKS) पर मिली 7 विकेट से जीत न पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को अंक तालिका में 15 अंक हासिल कराए और 14 लीग मैचों के बाद वो चौथे पायदान पर पहुंच गई। हालांकि, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की किस्मत अब सिर्फ उनके हाथ में नहीं है। लखनऊ पर मिली जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि हम एमआई को कल सपोर्ट करेंगे। 

    बता दें कि आरआर (RR vs MI) की टीम के पास मौजूदा समय 14 अंक है और अगर आरआर की टीम एमआई को हरा देती है तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी, जबकि पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। अय्यर (Shreyas Iyer) ने माना कि LSG के खिलाफ दोहरा मुकाम हासिल करने के बाद वह 'बेहद खुश' महसूस कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने IPL में अपना पहला शतक जड़ा और पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में जिंदा रखा। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, "बेहद खुश हूं, सीजन का पहला शतक और लगातार छह हार के बाद आखिरकार हम जीते। मुझे पता है कि अगर मैं बीच में समय बिताऊं और गेंद के ऊपर जाने के बजाय गेंद को टाइम करूं... तो मुझे पता है कि मुझे जितना हो सके क्रीज पर टिके रहना है।" 

    उन्होंने आगे कहा कि मैच खत्म करके शतक बनाना एक अलग ही अहसास है। मैं शानदार मानसिक स्थिति में था, अंदर से बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। साथ ही अय्यर ने प्रभसिमरन सिंह की भी तारीफ की, जिन्होंने 69 रन बनाए और तीसरे विकेट के लिए 140 रन की मैच जिताऊ साझेदारी में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा,

    "प्रभ स्वभाव से एक्टिव था और हमारे बीच जो बातचीत हुई वह शानदार थी। वह साझेदारी अहम थी, उसने मैच में मोमेंटम बनाया... सच में बहुत खुश हूं।"

    पंजाब के कप्तान ने साथ ही कहा,

     

     

    हमने मैच से पहले चीजों को सिंपल रखा। मीटिंग करके खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव नहीं डाला। आपको इस तरह की परिस्थितियों में खुलकर खेलने की जरूरत होती है। मैंने मैच से पहले रिकी पोंटिंग से कहा था कि आज टीम मीटिंग नहीं करते हैं। मैं नहीं चाहता कि खिलाड़ी बहुत ज्यादा सोचें। इसी वजह से कहा कि मीटिंग की जरूरत नहीं है।

    -

    श्रेयस अय्यर