Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: रचिन रवींद्र ने बीच सीजन छोड़ दी फ्रेंचाइजी, अब टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे

    Updated: Fri, 15 May 2026 06:06 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ...और पढ़ें

    रचिन रवींद्र।

    रचिन रवींद्र।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए रचिन रविंद्र को रिलीज कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

    प्‍लेऑफ की रेस में केकेआर

    कोलकाता नाइट राइडर्स अभी प्‍लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। हालांकि, 3 बार की चैंपियन टीम के अंतिम-4 में पहुंचने के संभावना बहुत कम है। कोलकाता ने मौजूदा सीजन में 11 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। 6 में उन्‍हें हार मिली है और 1 मैच बेनतीजा रहा है। 9 अंकों के साथ टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। टीम का नेट रन रेट -0.198 है।

    इस सीजन कोई मैच नहीं खेले

    रचिन रविंद्र इस सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। एक बयान में, केकेआर ने पुष्टि की कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर टेस्‍ट की तैयारी शुरू करने के लिए घर लौट आए हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा, "रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के आगामी इंग्लैंड टेस्ट दौरे की तैयारियों के लिए घर लौट गए हैं।"

     

     

    अभी 3 मैच खेलने हैं

    कोलकाता नाइट राइडर्स को लीग स्‍टेज में अभी 3 मैच खेलने हैं। शनिवार को केकेआर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इसके बाद कोलकाता की टक्‍कर मुंबई इंडियंस से होगी। अपने आखिरी ग्रुप मैच में अजिंक्‍य रहाणे के कप्‍तानी वाली टीम दिल्‍ली कैपिटल्‍स से भिड़ेगी। ये सभी मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में खेले जाएंगे।

    खबरें और भी

    4 जून से शुरू होगा टेस्‍ट

    इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स रेव, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे और तेज गेंदबाज सन्नी बेकर को सीरीज के पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

    बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ और जोश टोंग।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ में KKR अभी भी पहुंच सकती है? समझें पूरा समीकरण

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में लगातार दो डक के बाद बेचैन हो गए थे विराट कोहली, शतक लगाने के बाद किया खुलासा