Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ में KKR अभी भी पहुंच सकती है? समझें पूरा समीकरण

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:16 AM (IST)

    आरसीबी ने केकेआर को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। विराट कोहली ने नाबाद 105 रन बनाए। इस हार से क ...और पढ़ें

    KKR IPL 2026 Playoffs Qualification: कैसे केकेआर प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

    KKR IPL 2026 Playoffs Qualification: कैसे केकेआर प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR IPL 2026 Playoffs Qualification: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गत चैंपियन आरसीबी ने विराट की नाबाद 105 रन की पारी के दम पर 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ये विराट कोहली के IPL करियर का 9वां और केकेआर के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा।

    जीत के साथ आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, जबकि हार से केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। क्या केकेआर की टीम आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है या अभी भी उनकी उम्मीदें बची है, आइए जानते हैं केकेआर का पूरा समीकरण।

    कैसे KKR प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

    दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन की छठी हार के बाद खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। केकेआर की टीम के अभी तीन मैच बाकी है और अगर तीनों मैच केकेआर जीत लेती है तो भी वो ज्यादा से ज्यादा 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी। 15 अंक तक ही पहुंच पाने की वजह से अजिंक्य रहाणे की टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी टीमों से भी मदद चाहिए। 

    सबसे पहले उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, वो भी बड़े अंतर से। एक चीज जो उनके पक्ष में है वो ये कि खराब नेट रन रेट के बावजूद सिर्फ पंजाब किंग्स ही अंक के मामले में उनकी बराबरी कर सकती है, क्योंकि सीजन में पहले पंजाब का एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था।

    खबरें और भी

    RCB और GT दोनों के 16-16 अंक हैं, मतलब KKR ज्यादा से ज्यादा तीसरे या चौथे नंबर पर फिनिश कर सकती है। सनराइजर्स हैदराबाद, PBKS, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स वो चार टीमें हैं जो 15 से ज्यादा अंक बना सकती हैं। SRH को 16 अंक तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत चाहिए, इसलिए केकेआर के लिए काफी मुश्किल वाली स्थिति बनी हुई है। 

    कोलकाता नाइट राइडर्स के बचे हुए मैच

    IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन मैच बाकी हैं। नाइट राइडर्स के लिए अच्छी बात ये है कि ये तीनों मैच उनके घर ईडन गार्डन्स में हैं। वो 16 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ेंगे। चार दिन बाद 20 मई को उनका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। लीग स्टेज में KKR अपना आखिरी मैच 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: Virat Kohli के 9वें आईपीएल शतक से टॉप पर पहुंची आरसीबी, दो टीमों को तगड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें- Ajinkya Rahane का छलका दर्द, RCB से मैच हारने के बाद विराट कोहली को बताया खतरनाक प्लेयर