IPL 2026 के बीच CSK के स्टार खिलाड़ी राहुल चाहर का बड़ा फैसला, इस टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले राहुल चाहर ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का निर्णय लिया है, जहां वे आईपी ...और पढ़ें

राहुल चाहर
HighLights
आईपीएल 2026 में खेलेंगे राहुल चाहर
चेन्नई सुपर किंग्स का हैं हिस्सा
काउंटी चैंपियनशिप में होगी वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लेग-स्पिनर राहुल चाहर आठ काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलने के लिए सरे लौटेंगे। इन मैचों की शुरुआत सात जून को ओवल में हैंपशायर के विरुद्ध होने वाले मुकाबले से होगी। चाहर ने पिछले साल सितंबर में सरे के लिए अपना पदार्पण किया था। वह मैच ही अब तक क्लब के लिए उनका एकमात्र मुकाबला रहा है। उस मुकाबले में उन्होंने हैंपशायर के विरुद्ध 10 विकेट लिए थे।
इसमें दूसरी पारी में 51 रन देकर आठ विकेट लेने का उनका प्रदर्शन, क्लब के लिए पदार्पण करने वाले किसी भी खिलाड़ी द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन से उन्होंने विलियम मूडी का 166 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 1859 में 61 रन देकर सात विकेट लिए थे। राहुल चारह ने कहा कि मैं इस सीजन में सरे वापस आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपने छोटे से कार्यकाल में बहुत मजा आया था। इसलिए इस सीजन में वापस आने का मौका मिलते ही मैंने तुरंत हां कर दी।
IPL 2026 में खेलेंगे राहुल चाहर
सरे के लिए खेलने से पहले राहुल चाहर आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। वे पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस बार शानदार खेल दिखाकर टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच उनके लिए मददगार भी साबित होगी और ऐसे में उनका ये अच्छा सीजन साबित हो सकता है।
भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर
चाहर ने भारत के लिए अब तक 1 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 3, जबकि टी20 में 7 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, चाहर पिछले 5 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए कोई मुकाबला नवंबर 2021 में खेला था। उसके बाद से चाहर को कभी भी भारत से खेलने के मौका नहीं मिला। ऐसे में वे काउंटी क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।