Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB फिर बनी चैंपियन तो ढोल पर बैठकर नाचे कप्तान Rajat Patidar, कोहली-क्रुणाल ने भी लगाए ठुमके-VIDEO

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:54 AM (GMT+05:30)

    RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, टीम ने होटल में शानदार जश्न मनाया, जहाX कप्तान रजत पाटीदार, क्र ...और पढ़ें

    RCB Team Hotel Celebration: रजत पाटीदार ढोल पर बैठकर नाचने लगे

    RCB Team Hotel Celebration: रजत पाटीदार ढोल पर बैठकर नाचने लगे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने नाम किया। जीटी को 5 विकेट से हराकर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। आरसीबी की जीत की असली पार्टी तो मैच खत्म होने के बाद टीम होटल में शुरू हुई, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खिताबी जीत के बाद जब आरसीबी की टीम देर रात अपने होटल पहुंची, तो वहां खिलाड़ियों का हीरो की तरह ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान कप्तान रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, विराट कोहली से लेकर सभी प्लेयर्स डांस और भांगडे करते नजर आए। 

    सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे क्रुणाल पांड्या

    आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी टीम के होटल पहुंचने का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें होटल के लॉबी में खिलाड़ियों के स्वागत के लिए ढोल-नागड़ों का पूरा इंतजाम था। ट्रॉफी सिर पर रखकर क्रुणाल पांड्या नांचते हुए नजर आ रहे हैं और कप्तान रजत पाटीदार तो ढोल पर बैठकर जमकर थिरकते नजर आए। विराट कोहली भी क्रुणाल पांड्या के साथ ढोल की थाप पर जबरदस्त भांगड़ा करते नजर आए। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    आरसीबी प्लेयर्स की खुशी साफ उनके चेहरे पर झलक रही है। आरसीबी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya .' (जश्न रुकेंगे नहीं)। इस वीडियो को फैंस तेजी से शेयर कर रहे हैं।

    RCB पर हुई करोड़ों की बरसात

    खिताब जीतने के बाद विजेता आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। पिछली बार भी आरसीबी को खिताब जीतने के बाद इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उप-विजेता गुजरात टाइटंस को 12.50 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है।

    यह भी पढ़ें- 'RCB फैंस के साथ अन्याय', IPL फाइनल के वेन्यू को लेकर डीके शिवकुमार ने आयोजकों पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें- 'ये ट्रॉफी उनके लिए...', RCB को दोबारा चैंपियन बनाने के बाद Rajat Patidar ने किसे समर्पित किया IPL 2026 का खिताब?

    खबरें और भी