Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy: फाइनल में मुंबई बैटर्स का फ्लॉप शो देख Sachin Tendulkar हुए खफा, एक ट्वीट कर खिलाड़ियों की लगा दी लंका

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 05:13 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच वानखेड़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ के नाम रहा पहले दिन ...और पढ़ें

    Ranji Trophy Final में मुंबई बैटर्स के फ्लॉप शो पर भड़के Sachin Tendulkar
    Ranji Trophy Final में मुंबई बैटर्स के फ्लॉप शो पर भड़के Sachin Tendulkar

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच वानखेड़ स्टेडियम में खेला जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ के नाम रहा पहले दिन का खेल। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए। विदर्भ के गेंदबाजों के सामने मुंबई के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।

    अंजिक्य रहाणे से लेकर श्रेयस अय्यर से लेकर हर कोई फ्लॉप रहा। इस कड़ी में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मुंबई बैटर्स की क्लास लगाई। अपने एक्स पर सचिन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के प्रदर्शन से निराशा जाहिर की और विदर्भ टीम की जमकर तारीफ की।

    Ranji Trophy Final में मुंबई बैटर्स के फ्लॉप शो पर भड़के Sachin Tendulkar

    दरअसल, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) मुंबई के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से काफी नाराज दिखें। सचिन ने अपने एक्स पर लिखा कि अच्छी शुरुआत के बाद भी मुंबई के बल्लेबाजों ने काफी साधारण क्रिकेट खेला। विदर्भ ने चीजों को सरल रखते हुए मुंबई पर दबाव बनाए रखा। मैच में कई रोमांचक सेशन होंगे। जिस तरह से विकेट पर घास दिख रही है जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा गेंद और ज्यादा टर्न होगी जिससे स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। मुंबई के सलामी बल्लेबाजों की ठोस साझेदारी के बाद जिस तरह से उन्होंने खेल में वापसी की उससे विदर्भ खुश होगा।

    यह भी पढ़ें: 'लगता है कुछ कंफ्यूजन है', IPL 2024 में नहीं खेलेंगे Suryakumar? फिटनेस को लेकर उड़ रही तमाम अफवाहों पर भारतीय बैटर ने लगाया ब्रेक

    Mumbai vs Vidarbha: पहली पारी में मुंबई ने बनाए 224 रन

    पहली पारी में मुंबई (Mumbai vs Vidarbha) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। 19वें ओवर तक मुंबई की टीम अच्छी लय में दिखाई दे रही थी।भूपेन लालवानी के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा।

    खबरें और भी

    वह 37 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी ने 46 रन बनाए। मुशीर खान छह रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे सात रन, श्रेयस अय्यर 7 रन और हार्दिक तमोरे पांच रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके जवाब में विदर्भ की पहली पारी में पहले दिन स्टंप तक 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final में चमका स्टार ऑलराउंडर, अर्धशतक जड़कर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा