Ranji Trophy Quarter Final: मुंबई और कर्नाटक के बीच होगी टक्कर, 8 टीमों की नजर सेमीफाइनल पर
मुंबई और कर्नाटक के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अगले पांच दिन तक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है। दोनों टीम ...और पढ़ें
-1770305610155_m.webp)
43वीं ट्रॉफी पर मुंबई की नजर
HighLights
बंगाल का सामना आंध्रा से होगा
झारखंड की भिड़ंत उत्तराखंड से
जम्मू एवं कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप का बुखार भले ही चढ़ रहा हो, लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई और कर्नाटक के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अगले पांच दिन तक रोमांचक खेल देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों का इतिहास शानदार रहा है, जिसमें मुंबई के पास 42 रणजी खिताब हैं और कर्नाटक के पास आठ ट्रॉफियां हैं, लेकिन ऐसे नॉकआउट मुकाबलों में पिछले रिकॉर्ड का ज्यादा असर नहीं होता और दोनों टीमों के पास एक दूसरे को बाहर करने का मौका होगा।
टूर्नामेंट के मुकाबलों में मुंबई का दबदबा बरकरार रहा है, जो अब नियमित कप्तान शार्दुल ठाकुर और भारत के प्रारंभिक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की वापसी से और बढ़ गया है। इनके अलावा भी मुंबई के पास सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे जैसे मैच जिताने वाले कई बल्लेबाज हैं। इसलिए मुंबई ग्रुप डी में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट चरण में पहुंची है।
वहीं कर्नाटक ने नाटकीय तरीके से नॉकआउट चरण में प्रवेश किया, वह ग्रुप बी में मध्य प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। इस टीम में करुण नायर की वापसी से निश्चित रूप से उनके बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूती मिलेगी, जिसमें केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, आर स्मरण और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।
खबरें और भी
टूर्नामेंट के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शुक्रवार से ही बंगाल की टीम आंध्र से भिड़ेगी और मोहम्मद शमी पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेगी। वहीं उत्तराखंड का सामना झारखंड से होगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की टीम मध्य प्रदेश से भिड़ेगी।