Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल और MCA के बीच का सुलझा विवाद! रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में हुई वापसी

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 07:54 PM (IST)

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है और वे कप्तानी करते ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल की हुई वापसी

    यशस्वी जायसवाल की हुई वापसी

    HighLights

    1. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई टीम का ऐलान

    2. शार्दुल ठाकुर की हुई वापसी

    3. यशस्वी जायसवाल का नाम भी टीम में शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप चरण के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब क्वार्टरफाइनल के मैच खेले जाएंगे। इसी कड़ी में मुंबई और कर्नाटक के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिसके लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने टीम का एलान कर दिया है और टीम में शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है, जो कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

    शार्दुल के अलावा सबसे चर्चा यशस्वी जायसवाल की हो रही है और उनका नाम भी क्वार्टरफाइनल के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, जायसवाल को लेकर पहले विवाद हो चुका है और उनके ऊपर मुंबई के चयनकर्ताओं को जवाब नहीं देने का आरोप लगा था। जायसवाल ने अपनी उपलब्धता को लेकर एमसीए को कोई जानकारी नहीं दी थी, जो काफी चर्चा का विषय बना था।

    यशस्वी जायसवाल ने नहीं दिया था जवाब

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एमसीए के एक अधिकारी ने बताया था कि यशस्वी जायसवाल से ग्रुप स्टेज के मैच को लेकर उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी गई थी। हालांकि, जायसवाल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इसके बाद चयनकर्ताओं ने यशस्वी को ग्रुप चरण के लिए टीम में नहीं चुना था लेकिन अब ये विवाद सुलझता दिख रहा है और युवा बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे।

    जायसवाल के ऐसे रवैये के बाद सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या वे पृथ्वी शॉ की तरह अपनी मनमानी करने लगे हैं। यशस्वी ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई लेकिन उनके जवाब न देने के रवैये ने फैंस को भी दुविधा में डाल दिया था लेकिन अब वे मुंबई के लिए वापसी कर चुके हैं और कर्नाटक के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    मुंबई के साथ यशस्वी जायसवाल का पुराना विवाद

    मुंबई के साथ यशस्वी जायसवाल का विवाद कोई नया नहीं है और इससे पहले भी विवाद सामने आया था। जायसवाल ने एक समय पर मुंबई को छोड़ गोवा से खेलने का फैसला किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी की भी मांग की थी लेकिन बाद में इस मामले को भी सुलझा लिया गया था और उन्होंने मुंबई के लिए खेलना जारी रखने का फैसला किया था।

    क्वार्टरफाइनल मैच के लिए मुंबई की टीम

    शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, तनुष कोटियान, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), अखिल हेरवाडकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्यांश सक्सेना, सूर्यांश शेडगे।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप वार्मअप मैच में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, जगदीशन ने जमाया शतक तो तिलक वर्मा की राहत भरी वापसी

    यह भी पढ़ें- टी-20 वर्ल्ड कप की दहलीज पर रतलाम का लाल... आशुतोष शर्मा का 'भारत-ए' टीम में चयन, अभ्यास मैचों में दिखाएंगे हुनर