Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टी-20 वर्ल्ड कप की दहलीज पर रतलाम का लाल... आशुतोष शर्मा का 'भारत-ए' टीम में चयन, अभ्यास मैचों में दिखाएंगे हुनर

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 07:26 PM (GMT+05:30)

    रतलाम के युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए 'भारत-ए' टीम में चुना गया है। यह उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है। अपनी आक ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा (फाइल फोटो)

    अभिषेक शर्मा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा का 'भारत-ए' टीम में चयन।

    2. टी-20 विश्व कप 2026 अभ्यास मुकाबलों में दिखाएंगे अपना हुनर।

    3. घरेलू क्रिकेट में रेलवे टीम की ओर से खेलते हैं आशुतोष शर्मा।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से निकलकर राष्ट्रीय क्रिकेट क्षितिज पर चमक रहे युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आगामी टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तहत खेले जाने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए आशुतोष का चयन ‘भारत-ए’ टीम में किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके क्रिकेट करियर का अहम पड़ाव है, बल्कि रतलाम और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण भी है।

    आक्रामक बल्लेबाजी बनी पहचान

    आशुतोष शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली और मैदान के चारों कोनों में बड़े शॉट खेलने की काबिलियत के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत मध्य प्रदेश की टीम से की थी, जहां लगातार दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वर्तमान में वे घरेलू क्रिकेट में रेलवे की ओर से खेल रहे हैं।

    रेलवे टीम के लिए खेलते हुए आशुतोष ने हाल के सत्रों में कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं, जिसने उन्हें चयन की दौड़ में मजबूती से खड़ा कर दिया। इसी निरंतरता और आक्रामक खेल का इनाम अब उन्हें ‘इंडिया-ए’ की जर्सी पहनने के रूप में मिला है।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी के कहर से 32वीं मौत, बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो मरीज अब भी ICU में

    मिला बड़ा मौका

    भारत-ए की यह टीम टी-20 विश्व कप की तैयारियों के तहत विभिन्न देशों की सीनियर टीमों के खिलाफ अभ्यास मुकाबले खेलेगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंच आशुतोष के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है। यदि वे यहां प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं।

    खबरें और भी