विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्‍ट के लिए चुनी भारत की प्‍लेइंग 11, लंबे कद के तेज गेंदबाज को किया बाहर

Updated: Thu, 13 Aug 2026 09:55 PM (IST)

रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है, जिसमें उन्होंने कुछ चौंकाने वाले बदलाव किए हैं।

रविचंद्रन अश्विन-टीम इंडिया

रविचंद्रन अश्विन-टीम इंडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, जो चौंकाने वाला नाम है। अश्विन ने उम्मीद के मुताबिक टॉप-5 बैटर्स को चुना है। हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने कुछ हैरान करने वाले बदलाव किए हैं। अश्विन ने अपनी एकादश में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है।

श्रीलंका में लगभग भारत जैसी ही परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। वहां पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों टीमें स्पिन गेंदबाजों को अधिक महत्व देंगी और अश्विन ने भी इसी को ध्यान में रखते हुए तीन स्पिनर्स चुने हैं। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है, जहां उन्हें घर पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में उन्हें श्रीलंका में बचना होगा क्योंकि जिस तरह अश्विन ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर्स रखे हैं, उसी तरह श्रीलंका भी कम से कम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकता है।

रविचंद्रन अश्विन के टॉप-5 बैटर्स

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया है। पिछले कुछ समय से वे टीम इंडिया के लिए लगातार इस पोजिशन पर रन बना रहे हैं। अश्विन ने भी इन दोनों को ओपनिंग बैटर के रूप में चुना है। तीसरे नंबर के लिए उन्होंने देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने श्रीलंका 11 के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शतक लगाया था, चुना है। चौथे नंबर पर विराट कोहली के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाया है और पूर्व दिग्गज ने उन्हें ग्यारह में जगह दी है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल भारत की प्लेइंग-11 को चुनते हुए पांचवें नंबर के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना है। छठे नंबर के लिए अश्विन ने स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सरफराज खान की जगह ध्रुव जुरेल को चुना है। जुरेल ने भारत के लिए और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

अश्विन ने तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों को किया शामिल

अश्विन ने श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच को ध्यान में रखते हुए तीन स्पिनर्स को अपनी ग्यारह में शामिल किया है। उन्होंने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा, सारांश जैन और कुलदीप यादव को जगह दी है। तेज गेंदबाजी में उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 60 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले आकिब नबी डार की जगह गुरनूर बराड़ को तरजीह दी है। अश्विन ने प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम से बाहर कर दिया। उन्होंने दूसरे पेसर के तौर पर मोहम्मद सिराज को शामिल किया है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अश्विन की प्लेइंग-11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड्स, भारत के सभी कप्तानों को पीछे छोड़ करेंगे ऐतिहासिक कारनामा

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों? बहुत बढ़‍िया बंदा है वो', भारतीय हेड कोच के समर्थन में आए हरभजन सिंह