Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL के 18 साल पूरे: RCB vs DC मैच में बेंगलुरु ने रचा इतिहास, लगा दी ये अनोखी 'सेंचुरी'

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 04:39 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग आज आधिकारिक तौर पर 'बालिग' हो गई है। क्रिकेट का यह सबसे बड़ा महाकुंभ आज पूरे 18 साल का हो गया है। ...और पढ़ें

    आज ही के दिन हुआ था आगाज।

    आज ही के दिन हुआ था आगाज।

    HighLights

    1. 18 अप्रैल 2008 को शुरू हुई थी यह लीग

    2. पहले मैच में केकेआर-आरसीबी का सामना

    3. ब्रेंडन मैकुलम ने ठोके थे नाबाद 148 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक त्योहार है। यह उत्‍सव पूरे देश को एक सूत्र में पिरो देता है। टीवी से चिपके फैंस, स्टेडियम में दर्शकों का शोर, आसमान को छूते छक्के, मैदान की घास को चीरते हुए चौके और आखिरी गेंद तक सांसे थमा देने वाले मुकाबले, यह सब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की पहचान बन गए हैं।

    यह लीग जिसने क्रिकेट देखने के नजरिये को बदला। हमारे जीवन में मनोरंजन का नया अध्‍याय जोड़ा, वह आज आधिकारिक तौर पर 'बालिग' हो गई है। क्रिकेट का यह सबसे बड़ा महाकुंभ आज पूरे 18 साल का हो गया है।

    आज ही के दिन रखी थी नीव

    18 अप्रैल 2008, यह वही ऐतिहासिक दिन था जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल की नींव रखी। तब किसी ने यह कल्पना नहीं की होगी कि फटाफट क्रिकेट का यह नया प्रयोग एक दिन पूरी दुनिया पर राज करेगा। तब आईपीएल रूपी जो बीज बोया गया, आज 18 साल बाद वह एक ऐसा विशालकाय पेड़ बन गया है।

    दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग

    • IPL अब सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी, महंगी और मशहूर क्रिकेट लीग बन चुकी है।
    • दुनिया के किसी भी कोने में गली-मोहल्ले में क्रिकेट खेलने वाला युवा क्रिकेटर आईपीएल खेलने का सपना देखता है।
    • वह इस मचं पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहता है।
    • और हो भी क्‍यों ना, यह एक ऐसा जादुई मंच है जो अंजान प्‍लेयर्स को रातों-रात सुपरस्टार बना देता है।
    • लीग ने अनगिनत गुमनाम चेहरों को पहचान, पैसा और शोहरत दी, जिसकी उन्होंने सिर्फ सपने में कल्पना की होगी।

    टैलेंट को तराशने की फैक्ट्री

    IPL की खूबी सिर्फ पैसा, मनोरंजन या चकाचौंध तक सीमित नहीं है। यह असली टैलेंट को तराशने की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। इस लीग ने न केवल भारत को कई मैच विनर दिए हैं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों के खिलाड़ियों को भी तराशने का काम किया है। अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक के कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल की भट्टी में तपकर खुद को निखारा है।

    खबरें और भी

    18 साल पहले हुआ था पहला मैच

    ठीक 18 साल पहले आईपीएल के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्‍कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई थी। जब प्‍लेयर आईपीएल का ककहरा सीख रहे थे तब न्‍यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने पहले ही मैच में इस लीग के भविष्‍य को भांप लिया था। उन्‍होंने 73 गेंदों पर 158 रन की अविश्‍वसनीय पारी खेल दी थी। कोलकाता ने आरसीबी को आईपीएल के पहले मैच में 140 रन से शिकस्‍त दी थी। केकेआर के 222 रन के जवाब में आरसीबी 82 रन पर ढेर हो गई थी।

    होम ग्राउंड पर आरसीबी का 100वां मैच

    • 18 साल बाद आज आईपीएल 2026 के 26वें मैच में आरसीबी का सामना दिल्‍ली कैपिटल्‍स से हो रहा है।
    • यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
    • चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह आरसीबी का 100वां मैच है।
    • आईपीएल में किसी एक मैदान पर 100 मैच खेलने वाली आरसीबी पहली टीम बन गई है।
    • इस लिस्‍ट में दूसरे स्थान पर केकेआर है, जिसने ईडन गार्डन्स में 98 आईपीएल मैच खेले हैं।

    यह भी पढ़ें- RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली ने की मुकाबले में वापसी, कुलदीप ने सॉल्ट को शिकार बनाकर दिया तीसरा झटका

    यह भी पढ़ें- एमएस धोनी-रोहित शर्मा नहीं, इस आईपीएल चैंपियन से कप्तानी के गुर सीख रहे हैं श्रेयस अय्यर; सरपंज साहब ने खुद किया खुलासा