RCB vs SRH Playing 11: बखिया उधेड़ने वाले बैटर्स के साथ मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, IPL 2026 के पहले ही मैच में रन वर्षा!
18वें सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 का आगाज होगा। ...और पढ़ें

जीत के साथ आगाज करने पर दोनों टीमों की नजर।
HighLights
28 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला
चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी जोरदार भिड़ंत
दोनों ही टीमों में विध्वंसक बल्लेबाजों की फौज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs SRH Playing 11: गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज होगा। शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें शाम 7:30 बजे टकराएंगी। 19वें सीजन के पहले मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
हालांकि, इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। बेरहमी से बल्लेबाजी करने वाले बैटर से सजी दोनों टीमों की नजर पहले ही मैच में रन वर्षा करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
विराट कोहली एक्शन में
SRH के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं। टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के लिए सॉल्ट का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने सिर्फ 130 रन बनाए। फिल के अनुभव को देखते हुए उन्हें ओपनिंग मैच के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जैकब बेथेल की शानदार फॉर्म को नजरअंदाज करना मुश्किल है।
3 नंबर पर उतर सकते पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल आरसीबी की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वह 3 नंबर पर उतर सकते हैं। इस स्थान पर वह विस्फोटक सलामी जोड़ी और मिडिल ऑर्डर के बीच कड़ी का काम करेंगे। हालांकि पडिक्कल आरसीबी के लिए तीसरे नंबर पर पहली पसंद होंगे, लेकिन उन्हें वेंकटेश अय्यर से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।
खबरें और भी
पाटीदार की कप्तानी में जीता खिताब
आरसीबी को अपनी कप्तानी में पहला खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार 4 नंबर पर नजर आ सकते हैं। फिल जितेश शर्मा विकेटकीपर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे पावर-हिटर भी अंतिम 11 में जगह बना सकते हैं। हालांकि, शेफर्ड और जैकब बेथेल में से किसी 1 को ही मौका मिल पाएगा। टिम डेविड फिनिशर का रोल प्ले करेंगे।
क्रुणाल पांड्या देंगे संतुलन
आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या आरसीबी को बल्ले और गेंद दोनों से सही संतुलन प्रदान करेंगे। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जिम्मेदारी यश दयाल और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में बढ़ गई है। वहीं जैकब डफी भी नई गेंद से बॉलिंग के एक ऑप्शन हो सकते हैं।
मंगेश कर सकते डेब्यू
यश दयाल की गैरमौजूदगी में मध्य प्रदेश के होनहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव के लिए रास्ता खुल गया है। उन्हें शनिवार को डेब्यू का मौका मिल सकता है। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में उन पर 5.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। सुयश शर्मा या रसिक डार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जा सकता है।
हैदराबाद में विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज
हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की बात करें तो उनके पास विस्फोटकक बल्लेबाजों की पूरी फौज है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते हैं, जबकि ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। ईशान 2025 से ही बल्ले से तबाही मचा रहे हैं। टी20 विश्व कप 2026 में इसकी बानगी देखने को मिली। वहीं हेड और अभिषेक कुछ ही गेंदों में जीत-हार का अंतर पैदा करने का मद्दा रखते हैं।
नियमित कप्तान कमिंस अभी ठीक नहीं
मध्य क्रम की बात करें तो चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन के बने रहने की संभावना है। वहीं लियाम लिविंगस्टोन पांचवें नंबर पर नजर आ सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी 11 प्लेयर्स में जगह बना सकते हैं। इसके अलावा अनिकेत वर्मा और ऑलराउंडर हर्ष दुबे नजर आ सकते हैं। कप्तान पैट कमिंस के वापसी करने तक जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगे। वहीं, जीशान अंसारी स्पिन गेंदबाजी के मुख्य विकल्प के रूप में नजर आएंगे।
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
SRH Playing 11 vs RCB: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट।
बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
RCB Playing 11 vs SRH: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा या रसिक डार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्टवाल, सात्विक देसवाल।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (नियमित कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रैन्स फुलेट्रा।