Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs SRH: जैकब डफी का IPL में ड्रीम डेब्यू, गेंदबाजी से गदर मचाकर तोड़ी हैदराबाद की कमर

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:33 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने डेब्यू पर 3 विकेट लेकर सनसनी मचा दी ...और पढ़ें

    जैकब डफी

    जैकब डफी

    HighLights

    1. बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच

    2. आरसीबी के लिए जैकब डफी ने किया डेब्यू

    3. डेब्यू पर डफी ने चटकाए 3 विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2026 में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपना ड्रीम डेब्यू किया। डफी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस गए और उन्होंने बहुत ही कंजूसी के साथ रन खर्चे। डफी न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं और आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था।

    डफी को चोटिल जोश हेजलवुड की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिला। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी। डफी ने अपने स्पेल में 3 विकेट चटकाए और एसआरएच को बड़े-बड़े झटके दिए। उनकी गेंदबाजी का ही नतीजा था कि हैदराबाद की डराने वाली बल्लेबाज पावरप्ले में भी खुलकर नहीं खेल सकी।

    जैकब डफी ने IPL 2026 में किया ड्रीम डेब्यू

    बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम में हेजलवुड चोट की वजह से बाहर हैं, जबकि यश दयाल निजी कारणों की वजह से पूरे सीजन नहीं खेलेंगे। ऐसे में डफी के ऊपर जिम्मेदारी थी कि वे टीम को अच्छी शुरूआत दिलाएं। डफी ने अभिषेक शर्मा को 7 रनों के स्कोर पर अपना शिकार बनाया और हैदराबाद को पहला झटका दिया।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ट्रेविस हेड के रूप में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम को दूसरा झटका दे दिया। हेड 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर आउट हो गए और इसी के साथ डफी ने अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन खर्चे और 3 विकेट हासिल किए। स्टार पेसर का स्पेल समाप्त होने के साथ उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पडिक्कल को मैदान पर बुला लिया गया।

    खबरें और भी

    कौन हैं जैकब डफी?

    जैकब डफी की बात करें, तो वे न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 31 वर्षीय गेंदबाज ने हाल के समय में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वे आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर भी रह चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी वे हिस्सा थे।

    यह भी पढ़ें- 'मैं आधे-अधूरे कप्तान से बात नहीं करता', शुभमन गिल ने ईशान का उड़ाया मजाक तो गुस्से में आ गए किशन

    यह भी पढ़ें- 'प्‍लेयर्स की वाइफ बनती हैं संन्‍यास की वजह', योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान! लपेटे में आए विराट-रोहित