'मैं आधे-अधूरे कप्तान से बात नहीं करता', शुभमन गिल ने ईशान का उड़ाया मजाक तो गुस्से में आ गए किशन
शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते हुए दिखाई देते हैं। गिल ने किशन को आधा कप्तान ...और पढ़ें

ईशान किशन-शुभमन गिल
HighLights
शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच बातचीत
गिल ने ईशान का उड़ाया मजाक
गिल ने किशन को बताया आधा-अधूरा कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अच्छे दोस्त हैं। ये दोनों अब एक-दूसरे के साथ मजाक करते हुए दिखाई दिए हैं। गिल ने किशन को आधा-अधूरा कप्तान बताया, जबकि ईशान ने शुभमन के लिए भविष्यवाणी की है कि वे आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। दोनों की बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
गिल गुजरात की अगुवाई करेंगे, जबकि किशन को नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तान बनाया गया है। ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज कमिंस के बाहर रहने तक सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। गिल ने इसी वजह से किशन को आधा-अधूरा कप्तान बताया। उनका कहना था कि वे ऐसे कप्तान से बात नहीं करना चाहते। दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोक देखने को मिली।
शुभमन गिल और ईशान किशन की बातचीत
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गिल ने कहा, "मैं आधे-अधूरे कप्तान से बात नहीं करता।" इस पर किशन ने कहा, मैं आधा-अधूरा कप्तान हूं लेकिन इसका जवाब मैं बाद में दूंगा।" जीटी के कप्तान ने आगे कहा, "मैं सिर्फ फुल कैप्टन को सलाह देता हूं और आधे कप्तान को कोई एडवाइस नहीं देता हूं।" ईशान ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं किसी से सलाह लेता नहीं हूं। मैं खुद का चैंपियन हूं भाई। गिल इस बार अच्छा नहीं करेंगे।" इस पर शुभमन ने कहा, "हैदराबाद आखिरी बार कब जीती थी? तो इस पर किशन हंसने लगे। इस पर गिल ने कहा, जब घर कच्चे थे, दिल सच्चे थे।"
दोनों ने एक-दूसरे की टांग खींचना जारी रखा। गिल ने कहा, ये एसआरएच वाले कहां से कंपटीशन करने आ जाते हैं यार।" किशन ने सवाल किया किया कि लोगो के ऊपर कितने स्टार हैं, तो इसके जवाब देते हुए गुजरात के कप्तान ने कहा, "3 साल हुए हैं अभी।"
खबरें और भी
ईशान किशन को मिली कप्तानी
कमिंस चोट की वजह से पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह किशन को कप्तानी सौंपने का फैसला किया गया। वे अपनी अगुवाई में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में जीत दिलाई। इसके बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में हैदराबाद को उम्मीद होगी कि किशन अपनी कप्तानी में शानदार शुरूआत दिलाएं।
POV: You and your best friend are leading your teams in the #TATAIPL 2026! 🤩🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
The banter was 💯 when Ishan Kishan and Shubman Gill caught up at #CaptainsDay 🤩
1 day to go! #TATAIPL 2026 👉 #RCBvSRH | SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/lO6yKVBVIS