Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PSL 2026: बदतमीजी पर उतारू हुआ पाकिस्‍तानी क्रिकेटर? इंग्लिश प्‍लेयर को ऑन कैमरा किया शर्मिंदा- Video

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 05:20 PM (IST)

    पाकिस्‍तान में इन दिनों पाकिस्‍तान सुपर लीग 2026 खेली जा रही है। यह लीग पहले दिन से ही चर्चा में बनी हुई है। ...और पढ़ें

    दोनों के बीच होती बातचीत।

    दोनों के बीच होती बातचीत।

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

    2. पाकिस्‍तान सुपर लीग लगातार चर्चा में

    3. पहले मैच में गेंद का रंग हुआ था गुलाबी 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान में इन दिनों पाकिस्‍तान सुपर लीग 2026 खेली जा रही है। यह लीग अपनी ख्‍याति से ज्‍यादा बदनामी के लिए जानी जा रही है। पहले ही मैच में जर्सी से गेंद रगड़ने के बाद इसका रंग गुलाबी हो गया। ऐसे में पीसीबी की दुनियाभर में थू-थू हो रही। अब पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर बदतमीजी पर उतारू हो गया और पूर्व इंग्लिश प्‍लेयर को ऑन कैमरा शर्मिंदा करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

    शेखी बघारने लगा पाकिस्‍तानी गेंदबाज

    पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने लगे। मैच से पहले मुश्ताक ने कॉर्क पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई मौकों पर पूर्व इंग्लैंड इंटरनेशनल प्‍लेयर को आउट किया था। यह सुनकर कॉर्क हैरान रह गए और उन्‍होंने बात को बदलने की कोशिश भी की। हालांकि, मुश्‍ताक अपनी बात रिपीट करते रहे।

    सोशल मीडिया यूजर्स पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के अपने साथी गेंदबाज के साथ किए गए व्यवहार से नाराज थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवहार की कोई जरूरत नहीं थी। कुछ यूजर्स ने मुश्ताक की "बेसिक मैनर्स" की कमी के लिए भी आलोचना की है। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्‍या बातचीत हुई।

    • डोमिनिक कॉर्क ने मुश्ताक अहमद से कहा, आप कमाल के गेंदबाज थे। गेंद को दोनों तरफ घुमाते थे। एडम जैम्पा हमारे पीछे हैं। इस पिच पर गेंदबाजी के बारे में आप उन्हें क्या सलाह देंगे?
    • मुश्ताक ने कहा: जैम्पा को कुछ बताने से पहले मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं, कितनी बार मैंने आपको आउट किया है? टेस्ट मैच, वनडे और फर्स्‍ट क्‍लास मैच में भी। आपको याद है ना? मेरी याददाश्त बहुत अच्छी है, मैं आपको बता रहा हूं।
    • डोमिनिक कॉर्क ने कहा, आपने मुझे एक बार आउट किया था।
    • मुश्ताक: मुझे लगता है कई बार।
    • कॉर्क: मैं बल्लेबाजी नहीं कर पाया। मुझे आउट करने की चिंता मत करो। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को आउट करो।
    • मुश्ताक: मुझे लगता है आप इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर के तौर पर खेलते थे।
    • कॉर्क: मेरे बारे में कम इस पिच के बारे में ज्‍यादा। मैं एडम जैम्पा के बारे में जानना चाहता हूं।
     
     
     

    दोनों का प्रदर्शन

    कॉर्क ने इंग्लैंड के लिए 37 टेस्ट और 32 वनडे खेले। इस दौरान उन्‍होंने 172 विकेट लिए। इसके अलावा उन्‍होंने टेस्‍ट मे 864 और वनडे में 180 रन भी बनाए। वहीं, मुश्ताक पाकिस्तान के मशहूर स्पिनरों में से एक थे। उन्‍होंने 52 टेस्ट और 144 वनडे में 300 से ज्‍यादा विकेट चटकाए। टेस्‍ट में उनके नाम 185 और वनडे में 161 विकेट हैं।

     

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें- 'दुपट्टा वाली गली से कलर करवाया है', गेंद का रंग अचानक हुआ गुलाबी तो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया PSL का मजाक

    यह भी पढ़ें- PSL 2026: पहले ही मुकाबले में पिटी पाकिस्तान की भद्द, सफेद की जगह गुलाबी गेंद से हुआ मैच; विश्व क्रिकेट में हो रही थू-थू