Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दुपट्टा वाली गली से कलर करवाया है', गेंद का रंग अचानक हुआ गुलाबी तो पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उड़ाया PSL का मजाक

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    पीएसएल 2026 में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। गेंद को जब चमकाने के लिए जर्सी पर रगड़ा तो उसका रंग गुलाबी हो गया। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीएसएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से हुई

    2. लाहौर और हैदराबाद मैच के बीच गेंद का रंग हुआ गुलाबी

    3. पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में जर्सी के रंग के कारण गेंद गुलाबी कलर की हो गई। ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और खूब मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी पीएसएल का मजाक उड़ाया है और जर्सी की क्वालिटी पर सवाल खड़े किए हैं। अकमल का कहना है कि जर्सी को किसी गली वाली दुपट्टे की दुकान पर कलर कराया गया है।

    पीएसएल 2026 का पहला मुकाबला गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। पहले मैच के दौरान जब खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए जर्सी पर रगड़ रहे थे, तो इस दौरान सफेद रंग की बॉल गुलाबी हो गई। इसके बाद मजाक में इसे पिंक टी20 मैच कहा जाने लगा। तो वहीं इस घटना के बाद अकमल गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने हैदराबाद की किट का मजाक उड़ाया।

    कामरान अकमल ने उड़ाया मजाक

    पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने गेम प्लान शो पर बात करते हुए कहा, "मुझे तो सच में लगा कि हैदराबाद किंग्समेन की टीम ने अपनी किट को घर के पास गली में किसी दुपट्टे की दुकान पर कलर करवाया है। वहां पर सस्ते दामों पर कपड़ों पर रंग लगाया जाता है। हैदराबाद को अपने किट की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। एक बार जब मुझे गेंद गुलाबी दिखी, तो मुझे लगा कि ये ब्रॉडकास्टर की वजह से ऐसा दिख रही है। बाद में मुझे पता चला कि जर्सी के रंग की वजह से गेंद गुलाबी हो गई है।"

    मार्नस लाबुशेन भी हैरान दिखे

    हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन भी मैच के बाद हैरान दिखे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने दूसरे ओवर में अंपायर से कहा कि ये क्या हो रहा है? ये कपड़ों की वजह से हो रहा है या फिर किसी और वजह से। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। कई बार जब बल्ले पर लगी कोई चीज गेंद पर लग जाती है या फिर गेंद जब पैड से टकराती है, तो उसका थोड़ा रंग उतर जाता है लेकिन कपड़ों को लेकर ऐसा मैंने पहली बार देखा है। मुझे यकीन है कि अगले मैच में इसका कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को बांटे तोहफे ही तोहफे, वजह जानकर खुश हो जाएगा हर कोई

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli New Tattoo: IPL 2026 से पहले विराट ने बनवाया फुल स्‍लीव टैटू, दिखाता है कोहली की जिंदगी का सफर